फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police busted illegal liquor factory at inter college in firozabad

फिरोजाबाद: इंटर कॉलेज में बने तहखानों में मिली अवैध शराब, संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Apr 2021 02:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 02:24 PM IST
सार

  • कॉलेज संचालक और उसका सहित तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब, शराब बनाने की सामग्री बरामद

विज्ञापन
police busted illegal liquor factory at inter college in firozabad
अवैध शराब के मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव कल्याण गढ़ी में स्थित इंटर कॉलेज संचालक और उसका पुत्र शराब का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर कॉलेज संचालक और उसके पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने चार वाहन भी बरामद किए हैं। इनका प्रयोग शराब तस्करी के लिए किया जाता था। कॉलेज में बने तहखानों में भारी मात्रा में अवैध शराब मिली है। यह चुनाव प्रचार में बांटी जानी थी। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि गांव कल्याण गढ़ी स्थित एसजेएस इंटर कॉलेज में अवैध शराब का कारोबार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से कॉलेज संचालक रंजीत, उसके पुत्र दीपू निवासी खेरीएमा थाना एका, भूरे निवासी थरौआ थाना एका को गिरफ्तार किया। इस दौरान प्रवीण निवासी मोहब्बतपुर थाना निधौलीकलां जनपद एटा  और प्रमोद यादव निवासी नगला सागर थाना एका भाग गए। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने कॉलेज के अंदर बने तहखानों की जानकारी दी, जिसमें शराब छिपाई जाती थी। पुलिस ने स्कूल से बड़ी मात्रा में शराब, यूरिया की बोरियां, दस लीटर केमिकल के साथ ढक्कन, खाली क्वार्टर, भरे क्वार्टर,फाइटर ब्रांड देशी शराब की दस पेटी, बिना नंबर की कार, तीन बाइक, 44 मुहर समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल संचालक है रंजीत
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाना एका पुलिस द्वारा पकड़ा गया रंजीत कॉलेज संचालक है। कॉलेज परिसर में ही तहखाने बने रखे थे। इन तहखानों में शराब की पेटियां और शराब बनाने के उपकरण रखे जाते थे। 

प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा फरार आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपी प्रमोद यादव थाना एका क्षेत्र के गांव नगला सागर का रहने वाला है। वह प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि शराब का प्रयोग पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए किया जाना था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed