{"_id":"62c3251c7d844316dc10d85d","slug":"police-busted-illegal-arms-factory-two-arrested-kasganj-news-agr5390658114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज में पटियाली के भरगैन में पकडी गई अवैध शस्त्र फैक्ट्री के बारे में प्रेसवार्ता कर जानकारी ?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में एक मकान में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शस्त्र फैक्ट्री से 6 अवैध तमंचे, कारतूस, अर्ध निर्मित तमंचे एवं शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नवागत एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पटियाली पुलिस को भरगैन में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने भरगैन में रामकिशोर के मकान पर छापामारी की। मकान की छत पर शस्त्र फैक्ट्री संचालित मिली। पुलिस को मौके पर रामकिशोर उर्फ डब्बू और वसीम खान शस्त्र बनाते हुए मिले। रात्रि दो बजे पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मौके से 6 तमंचा 315 बोर, 5 कारतूस एवं एक खोखा व अधबने शस्त्र बरामद किए हैं। एसपी मूर्ति ने बताया कि मौके से बरामद सामग्री से दस और तमंचों का निर्माण किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि एक आरोपी मुकेश कुमार एवं शस्त्र बिक्री करने का आरोपी छोटे खां अभी फरार हैं। यह आरोपी थाना गांव के हार्डवेयर की दुकान से अवैध शस्त्र बनाने के लिए माल खरीदते थे। एसपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जो अन्य नाम प्रकाश में आएंगे उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।