फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police busted illegal arms factory, 4 arrested, Arms factory was running in Khadar near Budhi Ganga bridge

Agra News: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, बूढ़ी गंगा पुल के निकट खादर में चल रही थी शस्त्र फैक्टरी

Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police busted illegal arms factory, 4 arrested, Arms factory was running in Khadar near Budhi Ganga bridge
पटियाली। कोतवाली के बूढ़ी गंगा के खादर इलाके में शस्त्र फैक्टरी संचालित कर रहे चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच तमंचा, कारतूस, अधबने शस्त्र और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर एसपी के निर्देश पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सीओ पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में पटियाली पुलिस ने भरगैन-सिरसा गांव मार्ग पर बूढ़ी गंगा के नजदीक खादर में अवैध शस्त्र फैक्टरी की सूचना पर कार्रवाई की। पटियाली के थाना प्रभारी अमरेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शस्त्र बनाते हुए सुदेश निवासी मानिकपुर थाना सोरोंजी, रणजीत, रोहित एवं राहुल निवासी सिरसा थाना कंपिल जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने पांच तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद किए। इसके अलावा नौ अधबने शस्त्र एवं उपकरण मौके पर मिले। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
आरोपी राहुल पर आर्म्स एक्ट, बलवा, जानलेवा हमला के तीन मामले दर्ज हैं। रोहित पर आर्म्स एक्ट, बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी रणजीत पर जानलेवा हमला, बलवा, आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। आरोपी सुदेश पर आर्म्स एक्ट, मारपीट और अवैध शराब से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed