{"_id":"5e2848658ebc3e4b092ba9c6","slug":"police-bust-junior-engineer-murder-case-arrests-one-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेई हत्याकांडः कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा, इसलिए हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई हत्याकांडः कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा, इसलिए हुई थी हत्या
Thu, 23 Jan 2020 10:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड की जानकारी देते एसएसपी शलभ माथुर
- फोटो : अमर उजाला
लूट के इरादे से बिजली विभाग के जेई प्रदीप कुमार की हत्या की गई थी। विरोध करने पर जेई को डबल बैरल तमंचे से दो गोली मारी गई थीं। ऑटो आ जाने पर हत्यारोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने जेई हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को दबोचा है, जबकि दूसरा हत्यारोपी फरार है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग तमंचा और बाइक बरामद की है।
थाना जमुनापार के डहरुआ मार्ग पर चंद्रावलि कोल्ड स्टोर के पास 16 जनवरी को गोलियां बरसाकर बिजली विभाग के जेई की हत्या कर दी गई थी। खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें जुटीं तो सातवें दिन पुलिस को सफलता मिल गई।
डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि जेई की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। जेई की हत्या में दो हत्यारोपी शामिल थे। इनमें से मांट रोड से हत्यारोपी किशन उर्फ किशनो पुत्र सौदान सिंह निवासी पानीगांव (थाना जमुनापार, मथुरा) को पकड़ लिया गया है।

Trending Videos
इसका साथी पप्पू पुत्र अज्ञात निवासी नोएडा फरार है। हत्यारोपी पर दो हत्या, जानलेवा हमले, बवाल, चौथ वसूली के मुकदमे थाना जमुनापार में दर्ज हैं। पकड़े गए हत्यारोपी के पास से हत्या में प्रयोग की गई अपाचे बाइक और डबल बैरल का तमंचा बरामद किया गया है।
फरार हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस मौके पर एसपी सिटी अशोक मीणा, एसपी क्राइम राधेश्याम राय, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार मौजूद रहे।
फरार हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस मौके पर एसपी सिटी अशोक मीणा, एसपी क्राइम राधेश्याम राय, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार मौजूद रहे।