{"_id":"6a20fbd1c7363ffb790c7fc2","slug":"police-bust-gambling-racket-in-agra-hotel-7-arrested-with-1-48-lakh-cash-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज रॉयल होटल में जुए की महफिल का भंडाफोड़, 1.48 लाख कैश बरामद; पुलिस ने सात जुआरी भी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज रॉयल होटल में जुए की महफिल का भंडाफोड़, 1.48 लाख कैश बरामद; पुलिस ने सात जुआरी भी दबोचे
Thu, 04 Jun 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:45 AM IST
सार
ताजगंज के होटल ताज रॉयल के कमरे में चल रही जुआ महफिल पर पुलिस ने छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1.48 लाख रुपये नकद, मोबाइल और बाइक बरामद कर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
होटल ताज रॉयल के कमरे में लग रहे थे दांव, 7 गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजगंज के बसई स्थित होटल ताज रॉयल के कमरा नंबर 302 में बुधवार शाम को जुआरियों ने महफिल सजा रखी थी। लाखों के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 1.48 लाख रुपये, 6 मोबाइल और 3 बाइक बरामद की हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि होटल में काफी समय से जुआ कराने की जानकारी मिली थी। बुधवार शाम को छापा मारा गया।
तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 302 में पुलिस पहुंची तो अफरातफरी मच गई। 7 लोगों को माैके से पकड़ लिया गया। इनमें राजपुर चुंगी निवासी गाैरव, शिवम, कहरई मोड़ निवासी सुशील उर्फ सोनू, अजीत कुमार, शमसाबाद निवासी ब्रह्मस्वरूप, प्रेम नगर, उखर्रा रोड निवासी केशव सिंह और सदर बाजार निवासी बशीर खान हैं। आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।