फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police burst kidnapping case arrests four accused crime news agra

फिरौती के लिए मांगी थी पांच लाख की रकम, पुलिस ने खोला अपहरण का 'नाटक'

Mon, 05 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
police burst kidnapping case arrests four accused crime news agra
बरहन पुलिस ने युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में दोस्तों से शर्त लगाने के दौरान 40 हजार रुपये का कर्ज होने पर युवक ने अपहरण का नाटक किया। तीन दोस्तों की मदद से किराये के मकान में छिप गया।
विज्ञापन


इसके बाद पांच लाख रुपये फिरौती के लिए फोन कराया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। घटना फर्जी होने पर युवक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नगला धौकल (खांडा) निवासी गंगा प्रसाद ने एक अगस्त को पुलिस को सूचना दी कि उनका पौत्र रविकांत पुत्र पुरुषोत्तम लापता है। वह नुनिहाई स्थित रोमसंस कंपनी में काम करता है। 31 जुलाई को काम से घर नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। दो अगस्त को गंगा प्रसाद ने पांच लाख रुपये फिरौती की मांगे जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया गया। शनिवार को रविकांत को एत्मादपुर में सतौली मोहल्ला में रेलवे लाइन की तरफ नंदू के मकान से बरामद कर लिया गया। तीन अन्य युवकों को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि रविकांत ने अपहरण का नाटक किया था। आईपीएल मैच के दौरान रविकांत ने दोस्तों से शर्त लगाई थी। इसमें वह 40 हजार रुपये हार गया। कर्जा चुकाने को उसने घरवालों से रुपये वसूलने के लिए साथियों संग अपहरण की योजना बनाई थी। 

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रविकांत के अलावा डोरीलाल, दीपक और गौरव (निवासी मोहल्ला सतौली, एत्मादपुर) हैं। सभी एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह फैक्टरी भी जा रहे थे। पुलिस के डर की वजह से मोबाइल नहीं लेकर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed