फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police beat up a retired army personnel in agra

बेटे को डंडा मारने का किया विरोध तो पुलिस ने रिटायर्ड सूबेदार को जमीन पर गिराकर पीटा

Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
सार

  • थाना सदर क्षेत्र के नौलक्खा का मामला, बेटे को डंडे मारने का किया था विरोध, इंस्पेक्टर से शिकायत 

विज्ञापन
Police beat up a retired army personnel in agra
रिटायर्ड सूबेदार की आंख के पास लगी चोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र के नौलक्खा में 14 साल के बेटे को डंडे मारने का विरोध करने पर रिटायर्ड सूबेदार से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। आरोप है कि सौदागर लाइन चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


उनकी आंख के पास चोट लगी है। चीखपुकार सुनकर आए लोगों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उनको छोड़ा। मामले में रिटायर्ड सूबेदार की बेटी ने थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की है। 
विज्ञापन


नौलक्खा निवासी हरीशचंद्र आर्या सेना में नायब सूबेदार थे। 2006 में रिटायर्ड हुए थे। अब केनरा बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। बेटी रचना आर्या ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे 14 साल के भाई राहुल को पिता ने चीनी लेने भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंख के पास लगी चोट

रास्ते में सौदागर लाइन चौकी प्रभारी अमन कुमार मिल गए। उनके साथ चार-पांच सिपाही और थे। वह घर से बाहर आने का कारण पूछने लगे। राहुल ने पास की दुकान से चीनी लेने जाने की बात कही। रचना का आरोप है कि सिपाही अरुण वर्मा ने राहुल के पैर में डंडा मार दिया। इसके बाद घर जाने की कहने लगे। 

यह देखकर पिता हरीशचंद्र पहुंच गए। उन्होंने डंडा मारने का विरोध किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी डंडों से पिटाई कर दी। एक सिपाही ने जमीन पर गिराकर पिटाई लगाई। इससे उनकी आंख के पास चोट लग गई। हाथ और पैर में भी चोट लगी। लोगों के जुटने पर पुलिसकर्मी वहां से गए।

व्हाट्स एप पर भेजी शिकायत 

रचना आर्या का आरोप है कि चौकी का एक सिपाही मोहल्ले में कई लोगों को बेरहमी से पीट चुका है। उसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

वह शिकायत करने थाने पर गई थी। मगर, इंस्पेक्टर नहीं मिले। फोन पर बात की। उनके नहीं आने पर व्हाट्स एप पर शिकायती पत्र भेजा। बाद में थाने में भी शिकायत देकर आए। अगर, कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारियों से शिकायत करेंगी। 

रिटायर्ड सूबेदार के खिलाफ ही मुकदमा 

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक किशोर चौराहे की तरफ दिखा। इस पर उसे घर जाने के लिए कहा। तभी किशोर का पिता साइकिल से आ गया। 

वो सिपाही से उलझ गया। धक्कामुक्की करने लगा। इस दौरान साइकिल से गिरने से पूर्व फौजी को चोट लगी। उसके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed