फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police attached property worth crores of fake chhena businessman gangster Pappu Kushwaha in Agra

Agra: गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, 10 चल-अचल संपत्ति और तीन बैंक खाते सीज, नकली छेना करता था सप्लाई

Thu, 02 Mar 2023 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 02:32 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी की 10 चल-अचल संपत्ति और तीन बैंक खाते सीज किए गए हैं। डीसीपी सिटी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

 

विज्ञापन
Police attached property worth crores of fake chhena businessman gangster Pappu Kushwaha in Agra
जानकारी देते डीसीपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य माफिया में भी भय का माहौल है। डीसीपी सिटी ने कहा कि जो भी अपराध से संपत्ति अर्जित करेगा, उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


मामला पीपल मंडी थाना क्षेत्र के छत्ता इलाके का। यहां का रहने वाला पप्पू कुशवाह नकली छेना बनाकर सप्लाई करता था। कई बार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी उसने यह काम बंद नहीं किया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्टर पप्पू कुशवाह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इस मौके पर पुलिस ने उसकी पांच अचल संपत्ति (घर और दुकान), पांच चल संपत्ति (गाड़ी) और तीन बैंक खाते सीज किए। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की 3 करोड़ 30 लाख  28 हजार 318 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। जो भी अपराधी अपराध से संपत्ति अर्जित करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed