फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two opium smugglers in Agra

Agra: झारखंड से तस्करी कर लाई गई 40 लाख की अफीम, दो तस्कर दबोचे गए; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Tue, 26 Dec 2023 02:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 02:56 PM IST
सार

झारखंड से तस्करी कर 40 लाख की अफीम लाई गई थी। पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा है। अब पुलिस इनका नेटवर्क खंगाल रही है। आरोपी बदायूं जिले के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन
Police arrested two opium smugglers in Agra
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड से 40 लाख की अफीम ताजनगरी आगरा लाई गई थी। इसकी सप्लाई दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में होनी थी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को भनक लग गई। सोमवार को छत्ता क्षेत्र में इंद्रा मिल के पास से दो तस्कर पकड़े गए। दो किलोग्राम से अधिक अफीम भी बरामद कर ली गई। पुलिस अब आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में लगी है।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि झारखंड में अफीम की खेती की जाती है। तस्कर अफीम को लेकर आते हैं। दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के राज्यों में सप्लाई करते हैं। बदायूं निवासी जोगराज मोर्या और देवराज उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उनसे दो किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की गई। 
विज्ञापन


हरियाणा और दिल्ली के खरीदार आगरा में आने वाले थे। मगर, इससे पहले ही पुलिस टीम को जानकारी मिल गई। अब आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है। आरोपी किन लोगों के संपर्क में हैं? यह पता किया जा रहा है, जिससे कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावट कर हो रही बिक्री

सीओ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। बिहार और झारखंड से आरोपी बस और ट्रेन में यात्रा करते हैं। कम वजन होने की वजह से आसानी से उठा लेते हैं। इसका रंग भी चॉकलेटी होता है। इसे टिफिन और छोटे बैग में रख लेते हैं। इससे किसी को शक नहीं होता है। 



दिल्ली एनसीआर के साथ ही हरियाणा, आगरा, मथुरा, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर में सप्लाई की जाती है। इसको छोटे पैकेट बनाकर बेचा जाता है। अफीम में मिलावट भी कर दी जाती है। तकरीबन पांच किलोग्राम अफीम में दो किलोग्राम अन्य पदार्थ की मिलावट कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed