{"_id":"650bbf1f6833d1a9c90846b3","slug":"police-arrested-two-accused-in-case-of-molestation-of-girl-student-returning-from-tuition-in-agra-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़: विरोध पर शोहदे बोले-तेजाब डालकर बर्बाद कर देंगे जिंदगी; दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़: विरोध पर शोहदे बोले-तेजाब डालकर बर्बाद कर देंगे जिंदगी; दहशत में परिवार
Thu, 21 Sep 2023 09:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:29 AM IST
सार
आगरा में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शोहदों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिसिया कार्रवाई की जरा भी भय नहीं है। शोहदे स्कूल, ट्यूशन, कोचिंग आने जाने के दौरान युवतियों से अभद्रता करते हैं। विरोध पर मारपीट और तेजाब फेंकने की धमकी देते हैं। बुधवार को दो शोहदों को ग्रामीणों ने पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
ताजा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां ट्यूशन से आ रही छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- डीएम के तेवर सख्त: तीन सीएचओ पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त करने के निर्देश; प्रसव की कमी पर आशा-एएनएम को फटकार
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी सोमवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी। खेरिया मोड़ पर मोहल्ले के दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी धनौली निवासी सौरभ और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।