फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two accused for making illegal weapons

अवैध शस्त्र बनाते दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 05:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused for making illegal weapons
दन्नाहार। थाना पुलिस ने गांव फकीरपुर में एक व्यक्ति के घर पर दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भाग गए। मौके से पुलिस को एक बना व अधबने तमंचा उपकरण आदि बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव फकीरपुर में लालजी चौहान के घर अवैध शस्त्र बनाए जा रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बुधवार देर रात मकान की घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचते ही अवैध असलहा बना रहे दो लोग भाग गए। पुलिस ने दो को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विनोद यादव और शेर बहादुर निवासी नगला लायक बताया। भागे हुए साथियों के नाम विजय बहादुर यादव और लालजी चौहान निवासी फकीरपुर बताया। मौके से पुलिस को एक बना तमंचा, कुछ अधबने तमंचे और उपकरण बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भागे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed