फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two accused for gang raped the girl in Agra

आगरा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने गैंगस्टर सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऑटो बरामद

Mon, 07 Mar 2022 02:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 02:19 PM IST
सार

ऑटो चालक ने अपने दो साथियों संग मिलकर बीकॉम की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया। इस मामले में थाना एत्मादपुर में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused for gang raped the girl in Agra
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी, बरामद ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में टूंडला क्षेत्र की रहने वाली बीकॉम की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म एत्मादपुर के गैंगस्टर भूरा यादव ने अपने दो साथियों के साथ किया था। गैंगस्टर खुद का ऑटो चलाता है। पुलिस ने सोमवार तड़के गैंगस्टर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एत्मादपुर के नगला हंसराज निवासी भूरा यादव और यशपाल हैं। उनसे लूटे गए चार हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और ऑटो बरामद किया गया है। आरोपियों का तीसरा साथी योगेंद्र कुमार है।
विज्ञापन


आरोपी भूरा यादव का आपराधिक इतिहास है। उस पर एत्मादपुर थाने में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। वह हत्या के मामले में 29 अप्रैल 2018 को जेल गया था। वर्ष 2020 में जमानत पर छूटकर आया था। भूरा अपना ऑटो चलाता है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता से लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

टूंडला क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता एत्माद्दौला क्षेत्र के कॉलेज से बीकॉम कर रही है। वह रविवार को अपने चाचा के साथ कॉलेज आई थी। मगर, रविवार होने की वजह से कॉलेज बंद था। इस बारे में उन्हें रास्ते में पता चला। इस पर उसे चाचा अपने घर फतेहाबाद मार्ग पर लेकर चले गए थे। बाद में दोपहर में बिजलीघर छोड़ गए थे। छात्रा एक बजे रामबाग पर आई थी। यहां से टूंडला जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गई थी। कुबेरपुर तक सभी सवारी उतर गईं। 

उसके अकेले रह जाने पर चालक उसे सुनसान पर ले गया था। सर्विस रोड पर ले जाने के बाद दो और युवकों को बैठा लिया। इसके बाद तीनों ने खेत में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया था। उसका वीडियो भी बनाया। मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिया था। बाद में चालक उसे टूंडला क्षेत्र में मोबाइल देकर छोड़ा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी आपस में भूरा और यशपाल नाम से बोल रहे थे। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, लूट और धमकी की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया।

आरोपियों ने दी थी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि हम नगला हंसराज के रहने वाले हैं। कहीं भी शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। मेरे पांच हजार रुपये भी छीन लिए थे।

फरार योगेंद्र ने बनाया था वीडियो

थाना प्रभारी अरुण कुमार के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी भूरा और यशपाल ने पूछताछ में घटना करना कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके तीसरे साथी योंगेंद्र ने वीडियो अपने मोबाइल से बनाया था। वह फरार है। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मोबाइल अहम साक्ष्य बनेगा। यशपाल शादीशुदा है। भूरा की शादी नहीं हुई है। योगेंद्र के बारे में जानकारी पकड़े जाने पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed