फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested three members of cheque cloning gang

चेक क्लोनिंग गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 40 करोड़ रुपए निकालने का था प्लान

Mon, 27 Aug 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
police arrested three members of cheque cloning gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा पुलिस ने क्लोन चेक तैयार करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। उन्होंने संजय प्लेस की फर्म के खाते से 1.75 करोड़ रुपये निकालने

विज्ञापन

के लिए पांच चेक भी लगाए थे। मगर, बैंक अधिकारियों ने मामला पकड़ लिया। 

गैंग ने विभिन्न कंपनी के अलग-अलग बैंकों खातों से 40 करोड़ रुपये के क्लोन चेक तैयार लिए थे। पकड़े गए अभियुक्तों में कासगंज जिले के प्रशांत, पवन और अंकित हैं।  मुख्य सरगना दिल्ली और गुड़गांव  के हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रशांत चेक बनाता था। वो लैपटॉप में चेकों की फोटो लेकर कोरल ड्रा और फोटोशॉप की मदद से हेरफेर करता था। ट्रेसिंग मशीन पर चेक को रखते थे।  ट्रेसिंग पेपर से असली चेक से साइन लेते थे। इसके बाद क्लोन चेक पर हस्ताक्षर करते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उसके लैपटॉप में 25 चेक की फोटो हैं। इनमें 40 करोड़ तक की धनराशि है। आशंका है कि गैंग ने इन चेकों को बैंक में लगाया होगा। आगरा में इससे पहले भी चेक क्लोनिंग के कई केस सामने आ चुके हैं। 

ये हुई बरामदगी 

आरोपियों से 11 मोबाइल, लेपटॉप, प्रिंटर/स्कैनर, 35 चेक (भिवंडी, मुंबई, एसबीआई), तैयार और आधे बने क्लोन चेक 69, फर्जी हस्ताक्षरित क्लोन चेक सात, विभिन्न बैंकों के खातों की चेक बुक 275, फोटोस्टेट चेक विभिन्न खाताधारकों  के 770, ब्लेड, फर्जी मुहरें छह, ट्रैसिंग पेपर, ट्रैसिंग टेबिल (क्लोन चैक हस्ताक्षर करने एवं चैक गुणवत्ता जांचने वाली), लैपटॅाप में चेकों के विवरण की फोटो  598 मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed