चेक क्लोनिंग गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 40 करोड़ रुपए निकालने का था प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा पुलिस ने क्लोन चेक तैयार करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। उन्होंने संजय प्लेस की फर्म के खाते से 1.75 करोड़ रुपये निकालने
के लिए पांच चेक भी लगाए थे। मगर, बैंक अधिकारियों ने मामला पकड़ लिया।
गैंग ने विभिन्न कंपनी के अलग-अलग बैंकों खातों से 40 करोड़ रुपये के क्लोन चेक तैयार लिए थे। पकड़े गए अभियुक्तों में कासगंज जिले के प्रशांत, पवन और अंकित हैं। मुख्य सरगना दिल्ली और गुड़गांव के हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रशांत चेक बनाता था। वो लैपटॉप में चेकों की फोटो लेकर कोरल ड्रा और फोटोशॉप की मदद से हेरफेर करता था। ट्रेसिंग मशीन पर चेक को रखते थे। ट्रेसिंग पेपर से असली चेक से साइन लेते थे। इसके बाद क्लोन चेक पर हस्ताक्षर करते थे।
पुलिस ने बताया कि उसके लैपटॉप में 25 चेक की फोटो हैं। इनमें 40 करोड़ तक की धनराशि है। आशंका है कि गैंग ने इन चेकों को बैंक में लगाया होगा। आगरा में इससे पहले भी चेक क्लोनिंग के कई केस सामने आ चुके हैं।
ये हुई बरामदगी
आरोपियों से 11 मोबाइल, लेपटॉप, प्रिंटर/स्कैनर, 35 चेक (भिवंडी, मुंबई, एसबीआई), तैयार और आधे बने क्लोन चेक 69, फर्जी हस्ताक्षरित क्लोन चेक सात, विभिन्न बैंकों के खातों की चेक बुक 275, फोटोस्टेट चेक विभिन्न खाताधारकों के 770, ब्लेड, फर्जी मुहरें छह, ट्रैसिंग पेपर, ट्रैसिंग टेबिल (क्लोन चैक हस्ताक्षर करने एवं चैक गुणवत्ता जांचने वाली), लैपटॅाप में चेकों के विवरण की फोटो 598 मिले हैं।