फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested three accused for trying to cut ATM in Mathura

Mathura: तीन भाइयों ने की थी एटीएम काटने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो हैं नाबालिग

Tue, 20 Dec 2022 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 07:41 PM IST
सार

कोसीकलां में 17 दिसंबर की रात हिताची के एटीएम को काटने की कोशिश की गई थी। हालांकि आरोपी एटीएम से रकम नहीं निकाल पाए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार का घटना का खुलासा किया।  
 

विज्ञापन
police arrested three accused for trying to cut ATM in Mathura
इसी एटीएम को काटने की कोशिश की गई थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एटीएम को काटने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें दो किशोर भी शामिल हैं। दो आरोपी सगे और तीसरा रिश्ते का भाई है। मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि 17 दिसंबर की मध्यरात को हिताची के एटीएम को काटने की कोशिश की गई थी। तीनों आरोपी दीवार तोड़कर एटीएम के केबिन में घुसे थे। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार राणा और एसआई मनमोहन शर्मा टीम को वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया था। थाना कोसीकलां पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए रोहित निवासी गोपालबाग बांकेबिहारी कॉलोनी, कोसीकलां और दो नाबालिग हैं। इनके कब्जे से गैस कटर, एलपीजी सिलिंडर, एक हैंडगलब्स, तीन मोबाइल, टूटा हुआ ब्लेडनुमा चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दो लुटेरे किशोर आपस में सगे भाई हैं। ये तीसरे आरोपी रोहित के मामा के लड़के हैं। बड़ा पढ़ाई कर रहा है तो छोटा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लुटेरों तक पहुंची पुलिस  

खुलासे में जुटी कोसीकलां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस का शक एटीएम के पास दुकान चलाने वालों पर ठहरा। पुलिस तलाश में जुटी तो कड़ियां जुड़ने लगीं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम काटने के तीनों आरोपी नंदगांव रोड पर टहलते हुए जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा किया तो तीनों भागने लगे तो दबोच लिया। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि नकाबपोश होने के चलते चेहरे साफ नहीं आ रहे थे। कपड़े और सीडीआर से लुटेरों की पहचान हो सकी। लोगों ने कपड़े पहचानकर ही सूचना दी, जिसके बाद तीनों को पकड़ा गया।

एटीएम के पास है रोहित के पिता की दुकान 

एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रोहित के पिता की एटीएम के बराबर में ट्रैक्टर मैकेनिक की दुकान है। करीब दो महीने पहले रोहित ने अपने फुफेरे भाइयों के संग लूट की योजना बनाई थी। 17 दिसंबर की देर रात को तीनों अपनी दुकान पर पहुंचे। यहां पर दुकान खोलकर उपकरण निकाले। इसके बाद पास की ही दुकान का ताला खोलकर सिलिंडर भी निकाल लिया। वारदात के बाद उपकरण कुछ दूरी पर छिपा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed