फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested thief after 21 years in Etah

एटा: 21 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, साल 2000 में जलेसर से चुोरी किया था तीस क्विंटल पीतल का सामान

Wed, 02 Jun 2021 09:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jun 2021 09:16 PM IST
सार

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को वार्ता के दौरान बताया कि दीपक चतुर्वेदी निवासी जैन मंदिर गली थाना व जिला हाथरस, हाल पता शुक्ला डेरी के सामने बुजुर्ग रोड कस्बा व थाना डबरा जिला ग्वालियर को हाथरस बस स्टैंड से स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested thief after 21 years in Etah
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

करीब 21 साल बाद एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसने जलेसर कस्बा से पीतल का सामान चोरी किया था। तबसे फरार था और पहचान छुपाकर उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में रहता रहा। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को वार्ता के दौरान बताया कि दीपक चतुर्वेदी निवासी जैन मंदिर गली थाना व जिला हाथरस, हाल पता शुक्ला डेरी के सामने बुजुर्ग रोड कस्बा व थाना डबरा जिला ग्वालियर को हाथरस बस स्टैंड से स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


थाना व कस्बा जलेसर स्थित अग्रवाल धर्मशाला से 19 दिसंबर 2000 को पीतल से बने करीब 30 क्विंटल के घंटा, घुंघरू और मंदिर के अन्य सामान की चोरी की थी। आरोपी धर्मपाल वहीं देखरेख के साथ कार्य करता था। इसी के सहयोग से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद से ही दीपक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले से जुडे़ आरोपी अभय चतुर्वेदी निवासी डिफेंस कॉलोनी ग्वालियर, अकील, मोहम्मद शकील, गोपीचंद्र निवासीगण मोहल्ला सराय थाना देहली गेट अलीगढ़, विजय अरोरा निवासी बिछुआ थाना व जिला हाथरस, ओमी और संजू निवासी जैन मंदिर वाली गली कस्बा व थाना हाथरस को जेल भेजा जा चुका है। 

सभी आरोपी वर्तमान में जमानत पर हैं। एसएसपी ने बताया कि पुराने मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस तरह के मामलों से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम को लगाया गया है।

एसएसपी ने टीम को दिया 15 हजार का चेक 
एसएसपी ने इनामिया दीपक को गिरफ्तार करने वाली स्वॉट टीम के प्रभारी अनुज चौहान व अन्य सदस्यों को 15 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही टीम का उत्साहवर्धन भी किया। अन्य पुराने मामलों को जल्द खोलने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed