{"_id":"6899a05072f1bd86cc0925d7","slug":"police-arrested-the-thief-who-committed-theft-in-the-flat-of-gst-officer-in-an-encounter-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया वो चोर, जिसने जीएसटी अधिकारी के फ्लैट में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया वो चोर, जिसने जीएसटी अधिकारी के फ्लैट में की चोरी
Mon, 11 Aug 2025 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:18 PM IST
सार
जीएसटी अधिकारी के फ्लैट में चोरी का आरोपी मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद से आकर उसने रेकी की, इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोरी का आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जीएसटी अधिकारी के बंद फ्लैट के ताले तोड़कर चोरी करने के आरोपी मोहसिन को जगदीशपुरा पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के रुपये और तमंचा बरामद किया। वह गाजियाबाद के यासीन गढ़ी, वेब सिटी ग्रामीण कमिश्नरेट का रहने वाला है। आरोपी अपने साथी के साथ हेलमेट पहनकर जगह-जगह जाकर रेकी करता था। घरों पर ताला लगा देखकर वारदात करता था।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि 30 अप्रैल को संगम विला अपार्टमेंट, अवधपुरी स्थित फिरोजाबाद में जीएसटी विभाग के अधिकारी अजय बहादुर के फ्लैट में चोरी की घटना हुई थी। परिवार दिल्ली गया था। शाम को पड़ोसी ने दरवाजा खुला देखा था। वीडियो काॅल करके घर की स्थिति दिखाई थी। उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और 2.60 लाख रुपये चोरी किए गए थे। दो महीने पहले एक आरोपी मुर्सलीन को गिरफ्तार किया था। उससे साथी गाजियाबाद के मोहसिन का पता चला। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
रविवार तड़के पथाैली-बिचपुरी नहर मार्ग पर स्कूटी सवार आरोपी को घेर लिया गया। मगर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें आरोपी मोहसिन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया। वहीं चोरी किए गए 1.80 लाख रुपये भी मिल गए। पुलिस की पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि वह स्कूटी से अलग-अलग जगह पर साथी के साथ जाता है। जिन घरों और फ्लैट पर ताला होता है, उनमें चोरी करते हैं। घटना वाले दिन संगम विला अपार्टमेंट पहुंचे थे। तभी एक परिवार बैग लेकर जाता नजर आया। इस पर उनके फ्लैट में चोरी कर ली। अपार्टमेंट पर गार्ड नहीं होने का फायदा उठाया।