फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested the man for demanding extortion and sent to jail in firozabad

Firozabad: पूर्व विधायक के ओवरलोड ट्रक की सूचना देना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 16 Aug 2022 07:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 07:08 PM IST
सार

भाजपा की पूर्व विधायक ने फिरोजाबाद पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ युवकों ने उनकी वाहन को रोक लिया है। चालक से रुपये मांगे जा रहे थे। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि युवक का कहना है कि उसने एसपी को ओवरलोड वाहन होने की सूचना दी थी। 

विज्ञापन
Police arrested the man for demanding extortion and sent to jail in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में भाजपा की पूर्व विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार के ओवरलोड ट्रक के संबंध में सूचना देना और रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। पूर्व विधायक के साथ पहुंचे एक शख्स की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

 
इटावा के भरथना से भाजपा की पूर्व विधायक सविता कठेरिया ने सीओ को फोन कर बताया कि उनकी गाड़ी के आगे कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया है। चालक से जबरन अवैध वसूली की मांग की जा रही है। सीओ मौके पर पहुंचे तो देखा एक गाड़ी ट्रक के आगे खड़ी थी। पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि जिस युवक को हिरासत में लिया है, उसका नाम डप्पी है। वह साथियों के साथ ओवरलोड ट्रकों को रोककर उनसे वसूली करता है, ऐसा बताया गया है। युवक और उसके साथियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा 

सीओ ने बताया कि पूर्व विधायक सविता कठेरिया के साथ आए युवक संजय सिंह निवासी इकदिल भरथना इटावा की तहरीर पर रंगदारी मांगने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डप्पी उर्फ कमलकांत उर्फ ब्रजेश निवासी मैनपुरी चौराहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं ओवरलोड ट्रक को सीज कर दिया है। 

शिकायत पर की गई कार्रवाई 

आरोपी डप्पी का कहना है कि नौशेहरा के समीप दो ट्रक ओवर लोड खड़े हुए थे। इसकी उसने एसएसपी और डीएम को मोबाइल से सूचना दी थी। उसे नहीं पता था कि जो ट्रक ओवरलोड खड़े हैं, वह सत्ताधारी पार्टी के पूर्व विधायक के हैं। ओवरलोड ट्रक की शिकायत करने पर ही पुलिस ने उस पर ही कार्रवाई कर दी। पूर्व विधायक के कहने पर उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed