फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested SP leader who absconding for three years in fraud case in Agra

Agra: तीन साल से फरार सपा नेता गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से लाखों ठगे और हो गया गायब

Thu, 21 Sep 2023 08:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 08:59 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे सपा नेता को गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से लाखों का लोन लेकर गायब हो गया था। 

विज्ञापन
Police arrested SP leader who absconding for three years in fraud case in Agra
Agra: थाना सिंकदरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव विपिन यादव को जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ बैंक के जांच अधिकारी ने धोखाधड़ी कर ऋण लेने का मुकदमा दर्ज कराया था। बैंक को किस्त अदा नहीं की। वह तीन साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि राजपुर चुंगी निवासी विपिन यादव को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्होंने वर्ष 2018 में सेक्टर-16 स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से 4.33 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण लिया था। इसके लिए खुद को प्राथमिक विद्यालय शमसाबाद में शिक्षक बताया। बैंक के कागजात, शिक्षक होने का प्रमाण वेतन स्लिप भी फर्जी प्रस्तुत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में किस्त नहीं जमा होने पर जांच कराई गई। इस पर विपिन कागजात में दर्ज पते पर नहीं मिला। विद्यालय में भी इस नाम का कोई शिक्षक नहीं था। मामले में फरवरी 2020 में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने दबिश का दावा किया। मगर, वो पकड़ा नहीं जा सका। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed