{"_id":"63c2d73a4b10ad40f0225843","slug":"police-arrested-petrol-pump-owner-accused-of-raping-a-girl-in-agra-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक युवती से करता रहा दुष्कर्मः बहन दे रही थी साथ, बना लिया वीडियो, मना करने पर पति को भेज दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक युवती से करता रहा दुष्कर्मः बहन दे रही थी साथ, बना लिया वीडियो, मना करने पर पति को भेज दिया
Sat, 14 Jan 2023 09:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:54 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार उसका मानसिक व शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने वीडियो भी बनाया था। उसके होटल में आने से मना करने पर उसने वीडियो पति को भेज दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पवन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दुष्कर्म पीड़िता लंबे समय से पेट्रोल पंप संचालक के उत्पीड़न को सहन कर रही थी। पीड़िता की बड़ी बहन भी आरोपी का ही साथ देती थी। शादी के बाद भी वह तनाव से नहीं उबर पा रही थी। पति ने हिम्मत देकर पूछा तो पीड़िता ने सच्चाई बयां कर दी। इसके बाद पति के साथ वह पुलिस तक पहुंची।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी पवन वर्मा का फतेहाबाद रोड पर शिवाकाशी होटल था। हालांकि अब उसने होटल बेच दिया है। उसका राजस्थान में एक पेट्रोल पंप है। पवन शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां हैं। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि उसकी बड़ी बहन पवन के होटल में काम करती थी। इस कारण पवन का घर आना जाना हो गया। पवन ने पहले उसकी बड़ी बहन को अपने जाल में फंसा रखा था। वर्ष 2016 में वह नाबालिग थी। पवन उससे भी बातचीत करता था। इस दौरान एक दिन उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इसकी शिकायत पीड़िता ने बड़ी बहन से भी की, लेकिन वह उसका ही सहयोग करती थी। इस कारण वह परेशान रहने लगी। बहन के सहयोग नहीं करने की वजह से वह पुलिस से शिकायत नहीं कर सकी। वर्ष 2020 में उसकी शादी हो गई। इसके बावजूद पवन उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। मोबाइल पर मैसेज करता था। कॉल करके परेशान करता था। इससे वह ससुराल में भी परेशान रहने लगी।
विज्ञापन
पीड़िता मानसिक तनाव से गुजर रही थी। आरोपी उसे होटल बुला रहा था। पहले उसने धमकी दी कि उसके वीडियो और फोटो पति को भेज देगा, जब उसने बात नहीं मानी तो पति के पास फोटो और वीडियो भेज दिए। मगर, पति ने उसका समर्थन किया। पति ने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। पति के सहयोग से हिम्मत आई। तब वह पुलिस के पास पहुंची। इस पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

बहन भी है आरोपी, पुलिस भेजेगी जेल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का सहयोग पीड़िता की बड़ी बहन भी कर रही थी। यह बात पीड़िता ने अपने बयान में भी कही है। इस पर पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर बहन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बहन नहीं चाहती थी कि मुकदमा दर्ज कराया जाए।यह है पूरा मामला
ताजगंज क्षेत्र की युवती को पेट्रोल पंप संचालक ब्लैकमेल कर रहा था। 4 साल तक उसने युवती का शारीरिक शोषण किया। मोबाइल से वीडियो और फोटो बना ली। शादी होने के बाद भी युवती को अपने पास बुला रहा था। ऐसा नहीं करने पर पति को वीडियो और फोटो भेज दिए। उसे बदनाम कर दिया। पीड़िता के पति ने साथ दिया। इस कारण उसने हिम्मत जुटाई। पुलिस आयुक्त से शिकायत की। थाना ताजगंज में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे जेल भेजा गया।पीड़िता ताजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह शुक्रवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह से मिली थी। उसने उन्हें अपनी पीड़ा बताई। आरोप लगाया कि ट्विन टावर, ताजगंज निवासी पवन वर्मा उसका शोषण कर रहा है। काफी समय से ब्लैकमेल करता आ रहा है। उसका पहले शारीरिक शोषण किया। उसकी शादी हो गई। कुछ दिन पहले उसने पति को फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
बताया कि उसने उसकी शादी तुड़वाने की कोशिश की। अपने पास बुला रहा था। उसने उसकी बात नहीं मानी। इसके बावजूद वह लगातार परेशान कर रहा है। शिकायत को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया। मामले में ताजगंज थाना पुलिस और एसीपी सदर को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने मामला सही पाया। इसके बाद थाना ताजगंज में मुकदमा लिखा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।