{"_id":"5b8cf19842c7924674625e18","slug":"police-arrested-people-sitting-in-robbers-car-mla-reached-the-police-station-release-for-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की कार में सवारों को छुड़ाने थाने पहुंचे विधायक, पुलिस पर आरोप कि मांग रहे 20-20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों की कार में सवारों को छुड़ाने थाने पहुंचे विधायक, पुलिस पर आरोप कि मांग रहे 20-20 हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद पुलिस ने शनिवार रात जिन तीन लुटेरों को कार सहित गिरफ्तार किया है उस कार में तीन लोग और सवार थे। जसराना के भाजपा विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी इन्हें छुड़ाने थाने पहुंचे वहां हंगामा हुआ। जसराना चेयरमैन अवनीश गुप्ता भी थाने पहुंच गए थे। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।
विधायक का कहना है कि तीनों निर्दोष हैं, वाहन का इंतजार करते समय कार में बैठे हैं। तीनों को पुलिस ने छोड़ा नहीं बल्कि थाना शिकोहाबाद ले गई। उनके पास जब दोबारा फोन आया तब वह शिकोहाबाद थाने पहुंचे यहां आकर पता चला कि पुलिस तीनों को छोड़ने के नाम पर बीस-बीस हजार रुपये मांग रही है। इसका उन्होंने विरोध किया था।
जसराना नगर पंचायत के अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने कहा कि वह फिरोजाबाद में थे जब पता लगा कि पुलिस ने लुटेरों के साथ जसराना के तीन निर्दोष लोगों को भी पकड़ लिया है तब वह थाने पहुंचे। लेकिन मेरे पहुंचने से पहले ही पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया था। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह का कहना है कि कार में सवार तीन लोग सवारी के रूप में बैठे थे, जांच में निर्दोष पाए जाने पर उन्हें छोड़ा गया।