{"_id":"6558feeae0d9cc378505b463","slug":"police-arrested-nine-lapkas-posing-as-tourists-near-taj-mahal-in-agra-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल में लपकों का आतंक, पकड़ने के लिए पुलिस को इस वेश में होना पड़ा अवतरित; तब जाकर नौ शिकंजे में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल में लपकों का आतंक, पकड़ने के लिए पुलिस को इस वेश में होना पड़ा अवतरित; तब जाकर नौ शिकंजे में आए
Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
सार
ताजमहल में लपकों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को इस वेश में अवतरित होना पड़ा। तब जाकर नौ शिकंजे में आए।
विज्ञापन
ताजमहल में पुलिस ने नौ लपकों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों से लपकागीरी कर रहे नौ लपकों को दबोचने के लिए थाना पर्यटन पुलिस ने जाल बिछाया। एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों ने सादा वर्दी में पर्यटक बनकर लपकों से मोलभाव किया तो वह जाल में फंस गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नीलम ने बताया कि शनिवार व रविवार को पर्यटकों की संख्या रोजाना की अपेक्षा दोगुनी से ज्यादा होती है। ऐसे में लपकों को मौका मिल जाता है। वह पर्यटकों के साथ लपकागीरी करते हैं। रविवार को सुबह से ही कई प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में लगाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- डोली से पहले उठी भाई की अर्थी: दुल्हन सहित तीन की हालत नाजुक, मेंहदी लगवाने गईं थी; ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
यह ताज की ड्यूटी पर नहीं जाते हैं। उन्हें पर्यटक बनाकर भेजा गया था। ताकि लपकों को रंगे हाथ पकड़ा जा सके। लपके पुलिस के जाल में फंस गए। पकड़े गए लपकों में सोनू उस्मानी, अरमान, शकील, गौरव, योगेश, रविंद्र, कुरबान, नाजिम शामिल हैं।