{"_id":"67d1cc7f477125d64900ecf8","slug":"police-arrested-manager-for-stealing-from-bakery-in-agra-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: महंगे शाैक करने के लिए मैनेजर बन गया चोर, साले के साथ मिलकर उड़ाया बेकरी से माल; ऐसे पकड़ में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महंगे शाैक करने के लिए मैनेजर बन गया चोर, साले के साथ मिलकर उड़ाया बेकरी से माल; ऐसे पकड़ में आए
Wed, 12 Mar 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:34 PM IST
सार
संजय प्लेस स्थित बेकरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोर नकदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए थे। मामले में पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद बेकरी के मैनेजर को पकड़ा गया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के संजय प्लेस स्थित बेकरी में चोरी करने वाले बेकरी के मैनेजर और उसके साले को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2.48 लाख रुपये, एक्टिवा, विदेशी मुद्रा, 4 घड़ियां व अन्य सामान बरामद किया। महंगे शौक करने के लिए आरोपियों ने चोरी की थी।
एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि 10 मार्च को खंदारी निवासी अमित सिंह ने बेकरी में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि एक बेकरी संजय प्लेस में और दूसरी वजीरपुरा में हैं। 8 मार्च को शहर से बाहर गए थे। चार दिन बाद वापस आए तो देखा कि संजय प्लेस स्थित बेकरी की बेकरी की खिड़की के शीशे टूटे थे।
बेकरी से कैश, घंड़ियां, व अन्य सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज कर मदद से चोरों की पहचान कर अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव मीरपुर निवासी बेकरी के मैनेजर बिल्ला और हरीपर्वत थाना क्षेत्र के गिहारा बस्ती निवासी उसके साले सुनील को गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी बिल्ला ने बताया कि वह अमित की बेकरी में 20 साल से मैनेजर की नौकरी कर रहा है। उसे पता था कि रुपये कहां रखे जाते हैं। अमित जब 4 दिन के लिए शहर से बाहर गया तो रुपये देख उसके मन में लालच आ गया। महंगे शौक करने की सोची। तब साले के साथ चोरी की थी।