{"_id":"5bbf46a5bdec224ffa108acb","slug":"police-arrested-man-for-double-murder-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से निकाले जाने की खुन्नस में की थी चालक-मुनीम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से निकाले जाने की खुन्नस में की थी चालक-मुनीम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 11 Oct 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के ट्रक चालक और मुनीम की हत्या का खुलासा करते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक के साथ नौकरी करता था। नौकरी से निकाले जाने की खुन्नस में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कांच और चूड़ी का माल लेकर मध्यप्रदेश जा रहे ट्रक को लूटने के बाद कानपुर देहात के सट्टी क्षेत्र में थाना रामगढ़ कश्मीरी गेट निवासी दानिश (24) एवं उर्दू नगर निवासी मोहम्मद रफीक (45) की 23 सितंबर को हत्या कर दी गई थी।
आरोपी दोनों शव हाइवे के किनारे फेंककर फरार हो गए थे। बुधवार को लूटे गए ट्रक सहित आरोपी के जलेसर रोड पानी की टंकी के पास होने की सूचना मिली थी। रामगढ़ एसएचओ ने टीम के साथ थाना रामगढ़ के हसमत नगर के निवासी मुशीर पुत्र फरीद को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर का रहने वाला है मुख्य आरोपी
मुशीर मूल रूप से कानपुर के भोगनीपुर डाकखाने के पास रहने वाला है। उसने बताया कि वो रफीक से पहले शीतल खां रोड स्थित ट्रांसपोर्ट पर काम करता था। लेकिन रफीक ने मालिक से बुराई करके उसकी नौकरी छुड़वा दी थी। इसी कारण रफीक से खुन्नस मानने लगा था।
मुशीर ने बताया कि 23 सितंबर को जब उसे पता चला कि रफीक और दानिश ट्रक में लोड माल लेकर मध्यप्रदेश जा रहे हैं तो वो कानपुर जाने के बहाने लालपुर से अपने साथी मुनीर निवासी हसमत नगर और बब्बू के साथ ट्रक में सवार हो गया।
कानपुर क्षेत्र में अनंतराम टोल टैक्स के ही पास ट्रक को खड़ा करके सभी ने शराब पी थी। मुशीर ने ईनो पाउडर के बहाने नशीला पदार्थ शराब में मिलाया था। इसके बाद रफीक पीछे सीट पर लेट गया, जबकि दानिश सीट पर बैठे-बैठे सो रहा था।
रात को रफीक की गला काटकर मुनीर एवं बब्बू ने हत्या कर दी। दानिश को भी वजनी वस्तु से मार दिया था। हत्या के बाद दोनों के शवों को कानपुर देहात क्षेत्र में शाहजहांपुर के समीप फेंक दिया था। पुलिस मुशीर के फरार साथियों की तलाश कर रही है।