फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested husband accused of brutally murdering nurse in Agra sent him to jail

कातिल पति: डीवीआर और कैमरे किए नष्ट, नर्स को दी रूह कंपाने वाली मौत; आखिरी बार बच्चे भी न देख पाए मां का चेहरा

Mon, 15 Apr 2024 11:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 11:17 AM IST
सार

नर्स की हत्या में परिजन के भी शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है। साक्ष्य मिटाने के लिए पति ने घर के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल तोड़ दिए।

विज्ञापन
Police arrested husband accused of brutally murdering nurse in Agra sent him to jail
नर्स हत्या: मंजू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नर्स मंजू की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी पति गोविंद को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि झगड़े में गोविंद ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। हत्या के बाद कैमरे औैर डीवीआर को भी नष्ट कर दिया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार की है। 

विज्ञापन


एसीपी सदर पीयूषकांत ने बताया कि हत्यारोपी गोविंद के घर की जांच के दौरान उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर टूटी मिली। इसी तरह मंजू का मोबाइल भी पूरी तरह टूटा मिला। हत्या के बाद सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर के साथ मोबाइल को साक्ष्य मिटाने के लिए नष्ट किए।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया गोविंद शाम को हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मोबाइल में लेकर बुंदू कटरा पुलिस चौकी पहुंचा था। पुलिस को दिखाया कि पत्नी डंडे से पीट रही है। उसके पिता को पीटा। इस दौरान वह गिर पड़ी थी। तभी उसके चोट आई थी। इस वजह से पुलिस ने उसे रात में जाने दिया। सुबह बुलाया था। 

विज्ञापन

पुलिस अब डीवीआर से फुटेज निकलवाने के प्रयास कर रही है, ताकि हत्या में पति के अलावा शामिल रहे ससुर और अन्य ससुरालीजन की भूमिका का पता लग सके। एसीपी ने बताया कि हत्या में गोविंद के परिजन शामिल हो सकते हैं। साक्ष्य एकत्रित करके पुलिस मुकदमे में शामिल करेगी।

विज्ञापन

बच्चे नहीं देख सके मां का चेहरा

हत्या के बाद मंजू के शव का अंतिम संस्कार उसके भाई जनक सिंह ने किया। मंजू के तीनों बच्चे दादी के घर थे। वह आखिरी बार अपनी मां का चेहरा भी नहीं देख सके। जनक सिंह का आरोप है कि अगर पुलिस रात में कार्रवाई कर देती तो उसकी बहन की जान बच सकती थी। भाई ने बताया कि रात डेढ़ बजे उसकी बहन ने आखिरी बार कॉल करके बताया था कि पति व ससुर दरवाजा पीट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed