फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four thieves and Saraf who targeted the houses in Agra

आगरा में पकड़ा गया चोरों का गैंग: चार महीने में की 25 से अधिक चोरियां, सूने घरों को बनाता था निशाना

Sun, 06 Mar 2022 09:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 09:07 PM IST
सार

थाना सिकंदरा पुलिस ने सूने घरों को निशाना बनाने वाले गैंग के चार सदस्य और एक सराफ गिरफ्तार किया है। गैंग के बदमाश दिन दुकान चलाते थे, रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
Police arrested four thieves and Saraf who targeted the houses in Agra
सिकंदरा पुलिस ने पकड़े चार चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फिश एक्वेरियम की दुकान और पत्थर की टाल चलाने वालों ने अपना गैंग बना लिया था। वह दिन में अपना व्यापार करते थे। रात में सूने घरों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने ऐसे ही गैंग के सरगना सहित चार सदस्य और एक सराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गैंग ने चार महीने में 25 से अधिक चोरी कीं। इनमें से नौ में ही मुकदमे दर्ज कराए गए। हालांकि बरामदगी न के बराबर हुई है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण ने बताया कि 15 दिसंबर 2021 की रात को आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 में सिपाही के घर में चोरी हुई थी। परिवार शादी में गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। 24 दिसंबर 2021 को एक आरोपी कान्हा को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा था। उसने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


सिकंदरा और जगदीशपुरा क्षेत्र में सितंबर से दिसंबर 2021 के बीच नौ मुकदमे चोरी की घटनाओं के लिखे गए थे। इसलिए पुलिस टीम को लगाया गया। रविवार को सिकंदरा पुलिस ने गैंग को पकड़ लिया। आरोपियों में दीप नगर निवासी शिव सक्सेना, शारदा विहार निवासी शिवम माहौर, शानू, नगला पातीराम निवासी दिलीप और लड़ामदा निवासी गुड्डू हैं। उनसे सफेद और पीली धातु के जेवरात, 27400 रुपये, तमंचा और सब्बल बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावधान : घर खाली करें तो अंजान लोगों को न बताएं

सीओ हरीपर्वत ने बताया कि शिवम सक्सैना गैंग का सरगना है। उसकी बोदला रोड पर फिश एक्वेरियम की दुकान है। वह मछली का दाना भी बेचता है। शिवम माहौर और दिलीप उसकी दुकान पर काम करते हैं। शानू की पत्थर की टाल है। वह दुकान पर आने वाले ग्राहकों से बात करते थे। कई बार फिश एक्वेरियम लगाने के लिए घरों में भी जाते थे। तब घर की रेकी कर लेते थे। कई बार ग्राहक उनसे घर पर ताला लगाकर जाने पर मछलियों के दाना देने के बारे में पूछते थे। 

इससे उन्हें पता रहता था कि घर खाली रहेगा। इसके साथ ही उनका एक साथी फरार है। उस साथी का एक  दोस्त फोटोग्राफर है। वह जिस भी शादी में फोटाग्राफी करता था, उसके बारे में अपने दोस्त को बताता था कि किस घर में शादी है। घर में कोई नहीं रहेगा। उसके सूचना देने पर चोरी करने जाते थे। वारदात करने तीन से चार लोग जाते थे। शाहगंज में गुडडू की सराफ की दुकान है। वह चोरी के जेवरात कम कीमत में खरीद लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed