Agra : रूफटॉप रेंस्टोरेंट में नाबालिग पी रहे थे हुक्का और शराब...पहुंच गई पुलिस, संचालक सहित चार गिरफ्तार
आगरा में रूफटॉप रेंस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का-शराब पिलाई जा रही थी। अचानक वहां पुलिस पहुंच गई। संचालक सहित चार धरे गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रूफटॉप लांज स्कैलाइन रेस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का और शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने छापामारी कर दो संचालक सहित चार को पकड़ लिया। एक साझीदार सहित दो फरार हो गए। रेस्टोरेंट से हुक्के, कोयले के पैकेट, शराब की बोतल बरामद की हैं। आरोपियों ने फूड का लाइसेंस दिखाया है। देर रात पुलिस मुकदमा लिखने की कार्रवाई कर रही थी।
मामला कमला नगर क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास कृष्णा होटल का है। इसकी तीसरी मंजिल पर हाल ही में हाथरस के सादाबाद निवासी अमन गौतम ने कमला नगर के अंकित कुमार और हार्दिक मल्होत्रा के साथ साझीदारी में स्कैलाइन रेस्टोरेंट खोला था। बिल्डिंग रचित अग्रवाल की है।
यह भी पढ़ेंः- उफान पर यमुना: मथुरा में खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर जलस्तर...एक बार फिर बाढ़ की आहट ने लोगों की नींद छीनी
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का पिलाया जाता है। उन्हें शराब भी परोसी जाती है। इस पर टीम बनाकर छापा मारा गया। छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके पर 4-5 नाबालिग मिले। उनसे पूछताछ की गई। उनके साथ ही संचालक अंकित कुमार, हार्दिक मल्होत्रा, रिषभ सिंह, कर्मचारी पियूष दिवाकर पकड़ लिए गए। वहीं एक संदिग्ध युवक मेहर कौशिक भी पकड़ा गया। अमन गौतम और रचित अग्रवाल भाग निकले।
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
रेस्टोरेंट की तलाशी ली गई। इस दौरान तीन हुक्के, दो कोयले के पैकेट, चार फ्लेवर्ड पैकेट, तीन सोडा बोतल, दो मैजिक मूमेंट की बोतल, शराब की दो खाली बोतल, कांच के गिलास, आइस पैकेट आदि बरामद किए गए। संचालक अंकित ने फूड का लाइसेंस दिखाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों के मोबाइल स्विच आफ हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एक टीम को लगाया गया है।
यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
पहले भी पड़ चुके हैं छापे
शहर में हुक्का बार पहली बार नहीं पकड़ा गया। पॉश इलाकों में बिल्डिंगों में चोरी छिपे चल रहे हुक्का बार कई बार पकड़े जा चुके हैं। इनमें स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों से लेकर अन्य लोगों को हुक्का पिलाया जाता है। नियमों की अनदेखी की जाती है। पुलिस अपनी ओर से मुकदमे दर्ज करती है।