फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four accused including Hinduist leader in cow slaughter case in Agra

रामनवमी पर गोकशी का मामला: अपने ही बुने जाल में फंस गए हिंदूवादी नेता, चार गिरफ्तार, अब जेल में कटेंगे दिन

Wed, 12 Apr 2023 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

आगरा में रामनवमी पर गोकशी के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस विवेचना में मुकदमा दर्ज कराने वाले हिंदूवादी नेता अपने ही बुने जाल में फंस गए। पुलिस ने चार आरोपियों के गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested four accused including Hinduist leader in cow slaughter case in Agra
पुलिस ने हिंदूवादी नेता सहित चार को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गोकशी मामले में पुलिस ने हिंदूवादी नेता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर रामनवमी के दिन गोकशी के मामले में गलत तरीके से चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराने का आरोप है। पुलिस जांच में ये खुद साजिशकर्ता निकले। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया

एसीपी आर के सिंह ने बताया कि, पुलिस ने गोकशी के आरोप में अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व पदाधिकारी संजय जाट सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जितेंद्र कुशवाह, ब्रजेश भदौरिया, सौरभ शर्मा भी शामिल हैं। रामनवमी के दिन जितेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को गोकशी की सूचना दी। साथ ही चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया। 

विज्ञापन

घटनास्थल के पास मिली थी लोकेशन

पुलिस विवेचना में मुकदमा दर्ज कराने वाले ही आरोपी निकले। हिंदू पदाधिकारी अपने ही बुने जाल में फंस गए। जांच में झल्लू नाम के एक आरोपी का नाम सामने आया। इसकी संजय जाट से कई बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। घटना वाले दिन आरोपियों की लोकेशन भी घटनास्थल के पास मिली थी। पूछताछ में पता चला कि रंजिश निकालने के लिए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी कर चुका है समर्पण

एसीपी ने बताया कि रामनवमी होने की वजह से पुलिस अलर्ट थी। आरोपियों को लग रहा था कि पुलिस कार्रवाई कर नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन, विवेचना में मामला अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की संलिप्तता का निकला। पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी झल्लू दूसरे मुकदमे में समर्पण कर जेल चला गया था। अब चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed