फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested five after revealing tobacco theft incident

Agra News: पुलिस ने तंबाकू चोरी घटना का खुलासा कर पांच को किया गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five after revealing tobacco theft incident
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र से 4 दिन पूर्व चुराई गई तंबाकू को पुलिस ने बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके से पुलिस ने एक लोडर गाड़ी के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी पांच चोरों का चालान कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस की माने तो पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। दो अप्रैल की रात को तेल मिल कॉलोनी स्थित गांधी रोड से चोरों ने राकेश कुमार के गोदाम का ताला तोड़कर 60 बोरी तंबाकू चुरा ले गए थे। कारोबारी को इस घटना की जानकारी 3 अप्रैल को तब हुई, जब वो गोदाम पहुंचे। गोदाम के मेनगेट के साथ अंदर स्थित मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। साथ ही साठ बोरी तंबाकू गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि थाना पुलिस इस मामले के खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने भरगैन इलाके से तंबाकू चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों में विनोद कुमार, प्रेमपाल निवासीगण ग्राम बलदेव, राम सिंह, अंकित निवासीगण ग्राम मझोला और सत्येंद्र निवासी ग्राम नगला पन्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 5 चोर फरार बताए गए। जिसमें शिवम निवासी छोटी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा, लोकेंद्र यादव ग्राम उदयी थाना हसायन जनपद हाथरस, बुंदू खां निवासी गढ़ी स्टेशन थाना सिकंदराराऊ, मामा उर्फ अवधेश निवासी मोहल्ला खिन्नी थाना पटियाली व बबलू निवासी साडलपुर थाना अलीगंज एटा फरार हैं। पुलिस ने 50 बोरी तंबाकू, दो लोडर गाड़ी, एक ट्रैक्टर ट्रॉली व कंप्यूटर कांटा बरामद किया है। कोतवाली निरीक्षक हरिभान सिंह ने पुलिस टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed