फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested finance company officer for fraud in loan

Agra: पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारी को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से दिलाता था लोन

Tue, 13 Sep 2022 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 03:31 PM IST
सार

फाइनेंस कंपनी का ऋण अधिकारी ग्राहक और गारंटर की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद लोन पास करा देता था। कंपनी ने जांच कराई तो यह मामला खुला। 

विज्ञापन
Police arrested finance company officer for fraud in loan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की गुरुग्राम की फाइनेंस कंपनी का ऋण अधिकारी ही फर्जी दस्तावेजों से लोन दे रहा था। ग्राहक और गारंटर की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद लोन पास करा देता था। रकम का आपस में बंदरबांट कर लेते थे। मामला सामने आने के बाद कंपनी ने जांच की। इसके बाद आगरा के थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया। आगरा पुलिस ने सोमवार को आरोपी ऋण अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम की इंडिया सेल्टर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी की शाखा चर्च रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में है। कंपनी ऋण देने का व्यवसाय करती है। मामले में कंपनी के विधि अधिकारी इमरान खान ने 31 जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार, कंपनी से पूनम शर्मा, दीपक शर्मा और अतुल शर्मा ने लोन लिया था। इसके लिए दस्तावेज लगाए थे। लोन लेने में गारंटर अमित शर्मा बना था। कंपनी के ऋण अधिकारी पवन सोलंकी ने फर्जी कागजातों पर 20 लाख रुपये का लोन पास कर दिया। कंपनी की जांच में मामला खुल गया। पुलिस ने पवन सोलंकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वह यमुना ब्रिज का रहने वाला है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोन लिया कार का, पंजीकरण निकला ऑटो का

थाना छत्ता पुलिस ने बैंक से फर्जी दस्तावेज लगाकर कार लोन लेने के मामले में आरोपी गारंटर को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में 23 अक्तूबर 2021 को बैंक ऑफ इंडिया, जीवनी मंडी शाखा के मुख्य प्रबंधक नागेंद्र कुमार चौरसिया ने थाना छत्ता में तहरीर दी थी। इसमें कहा कि मोहित कुमार ने कार लोन के लिए आवेदन किया। इस पर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद छह लाख रुपये का लोन अशोका ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पास किया गया।

गारंटी विशाल भास्कर ने दी थी। लोन लेने के बाद किस्त की अदायगी नहीं की। इस पर लोन को एनपीए किया गया। आरटीओ से जानकारी पर पता चला कि जिस नंबर की गाड़ी दर्शाई गई थी, उस नंबर पर ऑटो पंजीकृत है। इस संबंध में थाना छत्ता में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने गारंटर विशाल भास्कर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed