फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested father and two sons theft of jewelery worth Rs 30 lakh from bullion shop

UP: सराफा कारोबारी की ऐसी क्या थी मजबूरी, दो बेटों संग मिलकर बनाया गैंग; चोरी किए 30 लाख के आभूषण

Wed, 05 Jul 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 12:03 AM IST
सार

बड़ा बाजार में सराफा की दुकान से 30 लाख के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने पिता और दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पिता खुद सराफे का काम करता था, लेकिन कर्ज हो जाने के चलते उसने बेटों के संग मिलकर चोरी का प्लान बनाया था। 

विज्ञापन
police arrested father and two sons theft of jewelery worth Rs 30 lakh from bullion shop
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मार्च में बड़ा बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी गए 30 लाख रुपये के आभूषण के साथ पिता और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाजार का 25 लाख रुपये का कर्जा उतारने के लिए उन्होंने आभूषण चोरी किए थे।

विज्ञापन

इस तारीख की है घटना 

शिकोहाबाद नगर के बड़ा बाजार स्थित सराफा कारोबारी विशाल गोयल के प्रतिष्ठान से 25 मार्च को 450 ग्राम सोने के आभूषणों की चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा को घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। वारदात के बाद से ही नामजद अभियुक्त फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी और माल बरामद करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से पकड़े गए आरोपी 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दबिश दी। जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पकड़े गए युवकों ने अपने नाम राकेश वर्मा, अभिजीत वर्मा और अभिषेक वर्मा उर्फ सोनू निवासी कटरा मीरा सब्जी मंडी के सामने शिकोहाबाद बताया।

विज्ञापन

इसलिए बन गया चोर 

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया राकेश वर्मा खुद एक स्वर्णकार है। उसके द्वारा बताया गया कि उसके ऊपर बाजार का करीब 25 लाख रुपये उधार हो गया था। वह विशाल गोयल से माल लिया करता था। सुनियोजित तरीके से विशाल की दुकान से माल को अपने बेटों के जरिए चुराकर तीनों भाग गए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पूरा माल बरामद कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद आभूषणों की कीमत बाजार में 30 लाख रुपये है।

एसएसपी टीम को करेंगे पुरस्कृत

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्राफ के प्रतिष्ठान में चोरी की घटना के सफल अनावरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित करने से उनमें उत्साह बढ़ता है और घटनाओं को सफल अनावरण करने में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed