फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested Amit Kasana gang shooter Pawan in encounter in Agra

आगरा मुठभेड़: अमित कसाना गैंग का शूटर गिरफ्तार, हत्या समेत 18 से अधिक मुकदमे दर्ज; लूटी गई पिस्टल बरामद

Fri, 27 Feb 2026 10:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 27 Feb 2026 10:22 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस ने थाना एकता क्षेत्र में मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी पवन उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पर हत्या और रंगदारी समेत 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बरामद नौ एमएम पिस्टल 2016 में लूटी गई थी।

विज्ञापन
Police arrested Amit Kasana gang shooter Pawan in encounter in Agra
मुठभेड़ में अमित कसाना गैंग का शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की टीम ने थाना एकता क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान गाजियाबाद निवासी पवन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पवन आगरा के ताजगंज थाने में रंगदारी के मुकदमे में वांछित था। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह शासन द्वारा चिह्नित रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर है।
विज्ञापन


पवन पर हत्या और रंगदारी सहित 18 से अधिक केस दर्ज हैं। 2021 में हत्या के आरोप में उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। तब वह दिल्ली से जेल गया था। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में रहने के दौरान पवन हरियाणा के हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आया। 2025 में जेल से छूटते ही उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया। वह इस गैंग के साथ दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था। 


मुठभेड़ में बरामद नौ एमएम पिस्टल 2016 में कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी गई थी। यह पिस्टल थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में लूटी गई थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed