फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested ada engineer and contractor

भ्रष्टाचार में एडीए के इंजीनियर-ठेकेदार गिरफ्तार, इतना पुराना है मामला

Mon, 08 Jan 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 08 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
police arrested ada engineer and contractor
डेमो इमेज
आगरा में नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करके निजी आवास बना लेने के मामले में विजिलेंस ने सोमवार को एडीए के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता संतोष कुमार जैन और ठेकेदार गोविंद राम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ 11 साल पहले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में और भी कई आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी गई है। वे अभी हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन


यह मामला 1997 का है। नजूल की जमीन पर कब्जा होने पर शासन ने आदेश दिया था कि इन पर इमारत नहीं बनाई जाएं। इसके बावजूद एडीए के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों ने एक नहीं सुनी। ठेकेदारों से रिश्वत ली और इमारतें बनने दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमंजिला इमारतें तक बना डालीं। इसकी जांच कराई गई। 2006 में कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया। विजिलेंस इसकी जांच कर रही थी। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिल चुके हैं। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हैं। इन्हें तामील कराने के लिए सोमवार को इंस्पेक्टर आरके शर्मा के नेतृत्व में गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया।

यहां से किया गया गिरफ्तार

इसमें नॉर्थ ईदगाह निवासी संतोष कुमार जैन को उनके आवास से और कोतवाली के खिरनी गली निवासी गोविंद राम को भी उनके आवास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को मंगलवार को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जैन पर रिश्वत लेने और गोविंद पर अवैध निर्माण का आरोप है।

यह केस शासन के आदेश पर दर्ज किया गया था। इसमें एडीए के तत्कालीन चार अधिशासी अभियंता आरोपी बनाए गए थे। ये हैं ओमप्रकाश, हरवंश लाल दुआ, बीके गोयल, राजवीर सिंह, दो सहायक अभियंता नामजद किए गए। संतोष कुमार जैन और शिव प्रताप सिंह, पांच तत्कालीन जेई थे, केसी पाराशर, अजयवीर सिंह, जयपाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, सतीश शर्मा। इनके अतिरिक्त गोविंदराम सहित छह ठेकेदार थे।

जांच के दौरान दो आरोपियों की मौत भी हो चुकी है। इसका पता भी मंगलवार को उनके घर दबिश देने पर चला। ये हैं राधेलाल और जियाउद्दीन। अन्य फरार आरोपियों के घर फिर से दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed