फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested acid attack accused in encounter of women constable

मथुरा में महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2019 12:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Police arrested acid attack accused in encounter of women constable
मुठभेड़ के बाद आरोपी संजय गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही पर तेजाब फेंकन वाले मुख्य आरोपी संजय को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल लागाया गया। पुलिस ने उसके एक साथी सोनू को शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग आए थे। सभी की तलाश की जा रही है। तेजाब संजय ने ही फेंका था। जबकि बाकी लोग कार में बैठे रहे थे। 
विज्ञापन


महिला सिपाही नीलम पर गुरुवार की तड़के दमोदरपुरा में तेजाब से हमला किया गया था। नीलम उस वक्त ड्यूटी पर जा रही थी। हमलावर कार में थे। इनमें से खुर्जा बुलंदशहर के गांव बिजलीपुर निवासी संजय को नीलम पहचानती थी। संजय ने ही कार से उतरकर उस पर तेजाब फेंका था जबकि उसके बाकी साथी जिनमें हिमांशु बोबी, किशन और सोनू कार में ही बैठे रहे थे। 
विज्ञापन


यह सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और बिजलीपुर के ही रहने वाले हैं। इन सभी को संजय ही अपने साथ लेकर आया था। मुख्य अभियुक्त संजय को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी सोनू को पुलिसने पहले गिरफ्तार कर लिया था। कार बोबी की बताई जा रही है। तेजाब खुर्जा से खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय अभी भी नीलम की हत्या के फिराक में

महिला कॉन्स्टेबल पर हमले के बाद संजय ने कहा था कि अगर नीलम एसिड अटैक में बच जाती है तो उसे गोली मारेंगे। पुलिस को सोनू ने बताया कि संजय कह रहा था कि वो उसे छोड़ेगा नहीं। सोनू द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक वह अभी भी नीलम तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। 

वहीं सोनू के बयान के बाद तेजाब से झुलसी महिला कांस्टेबल की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सभी फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। उधर, तेजाब से हमले में झुलसी पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल नीलम का इलाज चल रहा है। नीलम उस मंजर को अभी भी भुला नहीं पा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed