फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested accused of killing his sister

UP: जिस बहन ने कराई जमानत, उसी को उतारा माैत के घाट, साधु बनने की फिराक में था आरोपी; चित्रकूट से गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी चित्रकूट में साधु बनने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Police arrested accused of killing his sister
इसी घर में हुई थी घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज के नगला पोप में मां के गहनों के लिए बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रवि कुशवाहा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चित्रकूट में मंदिर के बाहर बाबा बनकर रह रहा था। राजस्थान में रहने वाले अपने गुरु के संपर्क में था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना 4 फरवरी की रात की है। नगला पोप निवासी अनीता कुशवाहा को घर में ही गोली मारी गई थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बहन की हत्या के लिए गोबर चाैकी, ताजगंज निवासी रवि कुशवाहा(मृतका का भाई) अपने साथी अभय उर्फ काके के साथ पहुंचा था। वर्ष 2022 में रवि ने डाैकी स्थित अपनी ससुराल में बम फेंका था। पुलिस ने उसे हत्या की कोशिश और विस्फोटक अधिनियम में जेल भेजा था। उसकी बहन अनीता ने किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर उसकी जमानत कराई थी।
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद रवि अनीता से मां के दिए गहनों की मांग कर रहा था। बहन कहती थी कि उसके पास गहने नहीं हैं। उन्हें गिरवी रखकर ही जमानत कराई थी। मगर वो इसे मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। हत्या से पहले भी झगड़ा किया था। बहन पर हथाैड़े से प्रहार किया था। पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी थी। तब से बहन ने उसे घर आने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल नहीं था। वह जेल में रहकर आया था। उसे पता था कि मोबाइल से पकड़ा जा सकता है। इसलिए उसने अपना मोबाइल फेंक दिया। वह राजस्थान निवासी अपने गुरु को बहुत मानता था। मन की शांति के लिए उनके पास जाता था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली। इसमें गुरु का नंबर मिला। पुलिस ने उनसे बात की। रवि ने भागने के बाद गुरु को अलग-अलग नंबर से काॅल किए। राहगीरों से मोबाइल मांगकर फोन करता था।


पुलिस को उसकी चित्रकूट की लोकेशन मिल गई। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे तलाशा। वह एक मंदिर के बाहर मिल गया। उसने बताया कि वह साधु बनने की तैयारी कर चुका था। मगर उसे यह नहीं पता था कि पुलिस इतनी जल्दी पकड़ लेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed