{"_id":"68aee6e9012ae8720d0a74c2","slug":"police-arrested-accused-builder-along-with-his-wife-from-jaipur-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कारोबारी को दिए दो करोड़ के चेक बाउंस, पुलिस ने आरोपी बिल्डर को पत्नी समेत जयपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कारोबारी को दिए दो करोड़ के चेक बाउंस, पुलिस ने आरोपी बिल्डर को पत्नी समेत जयपुर से किया गिरफ्तार
Wed, 27 Aug 2025 04:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Aug 2025 04:37 PM IST
सार
बिल्डर प्रखर गर्ग वृंदावन कॉरिडोर परियोजना में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा देने की पेशकश कर चर्चा में आया था। इसके बाद प्रखर गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की थाना हरिपर्वत पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में बिल्डर प्रखर गर्ग और उसकी पत्नी राखी गर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जयपुर से दबोचा। गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त के आदेश पर की गई।
जानकारी के अनुसार शहर के बैटरी व्यवसाई अरुण सोंधी को प्रखर गर्ग ने दो करोड़ रुपये के चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। इसके बाद न्यायालय ने कई बार तलब किया, लेकिन आरोपी दंपति पेश नहीं हुए। नतीजतन कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे।
पुलिस के मुताबिक, बिल्डर प्रखर गर्ग का नाम पहले भी कई धोखाधड़ी के मामलों में सामने आ चुका है। हरिपर्वत पुलिस ने उसे पूर्व में भी जेल भेजा था। गौरतलब है कि प्रखर गर्ग वृंदावन कॉरिडोर परियोजना में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा देने की पेशकश कर चर्चा में आया था, लेकिन उसके खिलाफ लगातार धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ी के मामले दर्ज होते रहे हैं। अब पुलिस दंपति को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।