{"_id":"6a09a658658f36390a05ed4c","slug":"police-arrest-maternal-uncle-who-stole-from-house-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मामा की ऐसी करतूत हुई स्पाई कैमरे में कैद, देखकर परिवार के उड़ गए होश; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मामा की ऐसी करतूत हुई स्पाई कैमरे में कैद, देखकर परिवार के उड़ गए होश; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 17 May 2026 05:04 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 17 May 2026 05:04 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल को वह बेटे आदेश के साथ बाहर गई थीं और घर की चाबी मोनू को देकर गई थीं। आरोप है कि 26 अप्रैल की रात आरोपी घर पहुंचा और डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर जेवरात व नकदी तलाशने लगा। उसकी पूरी हरकत घर में लगे स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार में महिला के भरोसे का फायदा उठाकर रिश्ते का मामा ही घर का चोर बन गया। आरोपी डुप्लीकेट चाबी बनवाकर अलमारी और लॉकर से धीरे-धीरे जेवरात और नकदी पार करता रहा। जब परिवार को लगातार जेवर गायब होने का शक हुआ तो घर में स्पाई कैमरे लगाए गए। कैमरे में कैद हुई करतूत ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया।
कालिंदी विहार निवासी ममता गौतम ने बताया कि रिश्ते में मामा लगने वाले मोनू गौतम निवासी पार्वती विहार घर की देखरेख के बहाने अक्सर उनके घर आता-जाता था। परिवार का उस पर इतना भरोसा था कि घर से बाहर जाते समय चाबी भी उसी को सौंप दी जाती थी। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां बनवा लीं। इसके बाद वह परिवार की गैरमौजूदगी में घर में दाखिल होकर धीरे-धीरे सोने व चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करता रहा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहली बार मौका मिलने पर अलमारी से दो सोने की अंगूठियां चोरी की थीं। बाद में उसने तीन डुप्लीकेट चाबियां बनवा लीं और कई बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल को वह बेटे आदेश के साथ बाहर गई थीं और घर की चाबी मोनू को देकर गई थीं। आरोप है कि 26 अप्रैल की रात आरोपी घर पहुंचा और डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर जेवरात व नकदी तलाशने लगा। उसकी पूरी हरकत घर में लगे स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बेटे आदेश ने फुटेज देखी तो चोरी का राज खुल गया।
विज्ञापन
मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को 80 फुटा रोड सी ब्लॉक कालिंदी विहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नौ सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन, कान के टॉप्स, माथे का टीका, तीन डुप्लीकेट चाबियां और 2600 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के कुछ जेवर उसने जरूरत पड़ने पर बेच दिए थे। वहीं एक सोने की चेन और अंगूठी को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर करीब दो लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। पुलिस ने गिरवी रखे गए जेवर भी सीज करा दिए हैं। बरामद जेवरों की कीमत करीब चार लाख से अधिक रुपये बताई जा रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन