फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police announced reward on MLA's relatives and daroga accused of murder case

यूपी पुलिस के दरोगा पर 20 हजार रुपये का इनाम, विधायक का रिश्तेदार भी वांटेड लिस्ट में

Thu, 13 Dec 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 13 Dec 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
police announced reward on MLA's relatives and daroga accused of murder case
UP Police
आगरा के राजू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी दरोगा अनुज सिरोही और विधायक के रिश्तेदार अंशुल प्रताप पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट जारी होने के एक दिन बाद पुलिस ने यह इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना पुलिस 20 दिन बाद भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सिकंदरा के नरेंद्र एन्क्लेव निवासी राजू गुप्ता पर चोरी का आरोप लगाते हुए अंशुल प्रताप थाने पर ले गया था। थाना पुलिस की हिरासत में राजू की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने राजू की मां रेनू लता गुप्ता को भी पकड़ा था। आरोप था कि उनके सामने बेटे की पिटाई गई थी। इस मामले में अंशुल प्रताप और विवेक परिहार सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

police announced reward on MLA's relatives and daroga accused of murder case
वैश्य समाज के लोगों ने निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पहले ही दिन से जिस तरह से कार्रवाई की, उससे कार्रवाई पर ही सवाल उठने लगे। पंचनामा भरने में चोटों का उल्लेख नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच में देरी की। इंस्पेक्टर लोहामंडी राजेश कुमार पांडेय की जांच पर पुलिस ने सवाल उठाए। 

इस पर परिजनों की मांग पर जांच सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा को ट्रांसफर कर दी गई। बुधवार को परिजनों ने मार्च निकाला। इसके बाद दरोगा अनुज सिरोही और अंशुल प्रताप पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। 

इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की बात कर रही हैं। आरोपी अंशुल प्रताप विधायक का रिश्तेदार है। इस वजह से पुलिस उस पर हाथ डालने से कतरा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed