{"_id":"6099166c8ebc3ee9243ed47c","slug":"police-and-pac-flag-march-in-market-of-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पीएसी ने संभाली कमान, बाजार में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पीएसी ने संभाली कमान, बाजार में मची अफरातफरी
Tue, 11 May 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 12:05 AM IST
सार
पुलिस और पीएसी ने बाजार में गश्त के दौरान दुकानों के बाहर खड़े लोगों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
दुकानें बंद कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सोमवार को पीएसी ने कमान संभाल ली। पीएसी पुलिस के साथ दुकानों को बंद कराने निकली तो सदर बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए लोगों ने सड़क पर दौड़ना शुरू कर दिया। कोई दुकान में घुस गया तो घरों के अंदर छुप गया। जो दुकानें सदर बाजार में खुली थी। उनके शटर भी धड़ाधड़ गिरना शुरू हो गए।
विज्ञापन
कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया है। फिर भी लोग कोरोना से बचाव के लिए जागरुक दिखाई नहीं दे रहे। न तो गाइडलाइन का पालन हो रहा है और न ही सामाजिक दूरी बनाई जा रही है। सोमवार को जहां सदर बाजार में आम दिनों की तरह चहल पहल थी, वहीं दुकानों खुली नजर आई। लोग खरीददारी कर रहे थे।
विज्ञापन
मोटर पार्टस की खुली मिलीं दुकानें
ओवरब्रिज के नीचे मोटर पार्टस की दुकानें खुली होने के साथ ही बाइक और चार पहिया वाहनों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा था। गली मोहल्लों के बाजार भी पूरी तरह से खुले नजर आए। जिसको लेकर पुलिस ने सख्ती करना शुरू कर दिया। थाना उत्तर की फोर्स पीएसी के साथ सदर बाजार पहुंची। पुलिस ने सड़क पर घूम रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। गली मोहल्लों में एकत्रित भीड़ को भी पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से बाजार में अफरातफरी का माहौल कामय हो गया। कुछ लोग वाहनों को गली और सदर बाजार में ही छोड़कर भाग गए। जो लोग वाहनों को छोड़कर भागे थे। उन वाहनों को पुलिस न पंचर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि बिना कार्य सड़क पर निकले या फिर दुकान खोली मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी को पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस फोर्स को देख कई व्यापारी दुकान को बंद कर गलियों में घुस गए। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस ने शास्त्री मार्केट की पीछे की गलियों में घेराबंदी की। लेकिन एक भी व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं आ सका। मोहल्ले में पुलिस को देख लोग भी मकानों की छतों से झांकने लगे।
बजरिया में उमड़ रही भीड़
शहर के प्रमुख किराना बाजार बजरिया में पुलिस कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करा पा रही है। प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बाद जहां सोमवार को बजरिया का बाजार पूरी तरह से खुला नजर आया। वहीं लोग कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते दिखाई नहीं दिए। किरानों की दुकानों पर जहां भीड़ लगी थी।