फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police and administration prepare security plan for Ram Barat and Janakpuri Mahotsav

राम बरात और जनकपुरी: पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान, सीसीटीवी से भी निगरानी; बनेगा अस्थायी कंट्रोल रूम

Sun, 27 Sep 2026 05:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 27 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

जनकपुरी के दाैरान भीड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार प्रमुख स्थलों पर एलईडी स्क्रीन भी स्थापित होगी। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक प्लान, रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप दिया गया है। 

विज्ञापन
Police and administration prepare security plan for Ram Barat and Janakpuri Mahotsav
बैठक लेते अपर पुलिस आयुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में आगामी 6 अक्तूबर को निकलने वाली ऐतिहासिक राम बरात और सिकंदरा क्षेत्र में सजने वाले जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी तेज की है। शनिवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्रीराम बरात कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम, टोरेंट पावर, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, एलआईयू और अग्निशमन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन


बैठक में अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि बरात के निर्धारित मार्ग और जनकपुरी स्थल पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। साथ ही, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जनकपुरी क्षेत्र में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित होगा। प्रमुख और भीड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार प्रमुख स्थलों पर एलईडी स्क्रीन भी स्थापित होगी। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक प्लान, रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके अलावा, बरात मार्ग में पड़ने वाले जर्जर भवनों, छज्जों और बालकनी का सर्वे कराया जा रहा है ताकि दुर्घटना संभावित स्थानों पर लोगों के एकत्र होने को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय हुआ कि ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी सोशल मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जनकपुरी स्थल पर पर्याप्त फायर टेंडर और अग्निशमन यंत्र मुस्तैद रहेंगे। बिजली विभाग को खंभों और ढीले तारों की जांच कर समय रहते सुधार करवाने के निर्देश हैं। डीजे और अन्य ध्वनि यंत्र केवल निर्धारित मानकों व अनुमन्य डेसिबल सीमा में ही बजेंगे। इसके साथ ही, पूरे मार्ग और जनकपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और पेयजल की निर्बाध व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए एंबुलेंस, फायर सर्विस और पुलिस बल अलर्ट मोड पर रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed