{"_id":"5c27821ebdec2256db0622be","slug":"police-alerts-on-new-year-2019-celebration-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में नए साल पर पुलिस अलर्ट, हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में नए साल पर पुलिस अलर्ट, हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं
Sat, 29 Dec 2018 07:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पैदल गश्त से लेकर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साल 2019 के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारी कर ली है। विभिन्न कालोनी, मोहल्लों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोग सुरक्षित निकलें, उनके साथ आपराधिक घटना न हो, इसके लिए थाना पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस सड़कों पर चेकिंग करेगी। बैरियर लगाए जाएंगे। तेज गति और शराब पीकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को पकड़कर थाने ले आएगी।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भी जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। थाना पुलिस के अलावा यातायात पुलिस को भी लगाया गया है। होटल, रेस्टोरेंट, बाजार, माल आदि में चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए डॉग स्क्वॉयड को लगाया गया है।
यहां रहेगी पुलिस तैनात
शहर के सदर बाजार, राजामंडी बाजार, संजय प्लेस, कारगिल चौराहा, शाहगंज, माल रोड, फतेहाबाद रोड पर पुलिस तैनात रहेगी।