फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police action slow after assault, family fearful

Agra News: मारपीट के बाद पुलिस की कार्रवाई धीमी, परिवार भयभीत

Tue, 31 Mar 2026 09:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Police action slow after assault, family fearful
अछनेरा। थाना किरावली के गांव नगला झब्बा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के करीब पचास दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़िता और उसका परिवार भय के साये में जी रहा है।
विज्ञापन

यह मामला नगला झब्बा निवासी एकता पुत्री श्यामवीर से जुड़ा है। 8 फरवरी को सुबह 11 बजे एकता अपने प्लॉट पर गई थी। आरोप है कि पड़ोस की सीमा पत्नी गोवर्धन अपनी पुत्रियों माधुरी, निशा और काजोल के साथ वहां खूंटा गाड़ रही थी। एकता ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें पीटा। शोर सुनकर उनकी मां गुड्डी देवी और बहनें सोनिया व शिवानी मौके पर पहुंची। आरोप है कि सभी ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की मांग
पीड़िता के परिजन का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें रोजाना राजीनामा के लिए धमकियां दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना किरावली प्रभारी ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों से राय लेने के लिए रिमाइंडर भेजा है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed