फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police action on SP workers who checked officers vehicles before counting of UP election 2022

फिरोजाबाद: सपा कार्यकर्ताओं को चुनाव बाद सताने लगा इस बात का डर, सरेंडर के लिए कोर्ट में डाल रहे अर्जी

Thu, 24 Mar 2022 04:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 04:22 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले प्रशासनिक अधिकारियों को हेकड़ी दिखाने वाले सपा कार्यकर्ताओं को अब कार्रवाई का डर सता रहा है। आलम ये है कि भयभीत कार्यकर्ता न्यायालय की शरण ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Police action on SP workers who checked officers vehicles before counting of UP election 2022
सपा कार्यकर्ताओं को सता रहा डर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मतगणना से एक दिन पूर्व मंडी समिति में आने-जाने वाले अधिकारियों की गाड़ियों को चेक करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया है। पुलिस कार्रवाई से भयभीत कार्यकर्ता अब न्यायालय की शरण में जा रहे हैं। एक कार्यकर्ता ने न्यायालय में अपील की है।

विज्ञापन


मतगणना से एक दिन पूर्व सपा मुखिया के आदेश पर कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति के बाहर डेरा डाल लिया था। इतना ही नहीं कार्यकर्ता अफसरों की गाड़ियां चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दे रहे थे, वहीं अंदर से बाहर आने पर भी उनकी तलाशी ली जा रही थी। हद तो तब हो गई जब सपा कार्यकर्ताओं ने प्रेक्षकों, डीएम और एसएसपी की गाड़ियों को भी चेक करने के बाद ही अंदर जाने दिया।
विज्ञापन


नेता और कार्यकर्ताओं के इस रवैये से अधिकारियों में उनके खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया था, लेकिन माहौल न बिगड़े इसलिए किसी भी अफसर ने उन्हें नहीं रोका। मतगणना के दिन जसराना से सपा प्रत्याशी सचिन यादव को प्रमाण पत्र देने में देरी होने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बेरिकेडिंग तोड़ दीं। महिला थाना की गाड़ी के साथ कई रोडवेज और प्राइवेट वाहनों में पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के डर की वजह से सपा कार्यकर्ता गौरव यादव निवासी लेबर कॉलोनी ने न्यायालय में सरेंडर करने की अपील डाली है। वहीं पुलिस आरोपी को सरेंडर करने से रोकने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed