फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   POLICE ACTION, ayodhya case, kasganj

अराजकता फैलाने वालों पर लगेगी रासुका

Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
POLICE ACTION, ayodhya case, kasganj
कासगंज के भरगैन में पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च करते डीएम, एसपी - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा/भरगैन। अयोध्या प्रकरण पर आने वाले फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को डीएम और एसपी ने गंजडुंडवारा और भरगैन में फुल ड्रेस रिहर्सल कराया। फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि अराजकता फैलाई तो रासुका लगाई जाएगी। शांति समिति की बैठक कर सभ्रंात नागरिकों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से जिले के कस्बे सेक्टर और जोन में बांटे गए हैं। जोन प्रभारियों के साथ डीएम सीपी सिंह व एसपी सुशील घुले ने भरगैन और गंजडुंडवारा में जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अराजक तत्वों को चेताया। डीएम और एसपी ने पुलिसबल को प्रोत्साहित किया। कहा, जिस पुलिसकर्मी की जहां ड्यूटी लगाई है, उस प्वाइंट पर तैनात रहे।
विज्ञापन

कस्बा गंजडुंडवारा में शांति समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो निर्णय हो उसे सहजता से स्वीकार करें और शांति बनाए रखें। एसपी सुशील घुले ने कहा कि मोबाइल फोन व सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम और सर्विलांश के माध्यम से नजर रखी जा रही है। अपेक्षा है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालें और न ही लाइक या शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम योगेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम शिवकुमार सिंह, सीओ गवेंद्र गौतम ने भी शांति की अपील की। गंजडुंडवारा चेयरमैन संजीव महाजन, दादा रविंद्र, रामचंद्र सिंह चौहान, वसीम प्रधान, भारत सिंह ने अमन चैन की अपील की। फारुख कुरैशी, धर्मवीर सिंह, मुस्लिम हसन, रमजानी प्रधान, सोमवीर सिंह, शाहिद पोपूलर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भरगैन में समाजसेवी रिहान खान ने शांति और सौहार्द की अपील की।

- सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। प्रतिदिन शहर से लेकर कस्बों तक फ्लैग मार्च किया जा रहा है। अराजकता फैलाने वालों पर रासुका सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सीपी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed