फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police action against illegal liquor business in agra division

अवैध शराब के धंधे पर शिकंजा: आगरा मंडल में 2579 अड्डों पर कार्रवाई, एक माह में 15 माफिया को जेल

Sun, 03 Oct 2021 01:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

आगरा मंडल में एक महीने में सबसे ज्यादा शराब बरामदगी में मैनपुरी हुई है। शराब माफिया और तस्करों को जेल भेजने में आगरा आगे रहा है। वहीं अप्रैल से सितंबर तक आगरा में अवैध शराब बिक्री में 259 मुकदमे दर्ज हुए हैं। करीब 28 हजार लीटर शराब जब्त की गई है। 

विज्ञापन
police action against illegal liquor business in agra division
कागारौल में पुलिस ने बरामद की शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आगरा मंडल में शराब माफिया व तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सितंबर माह में 2529 अड्डों पर कार्रवाई की गई। करीब 15 हजार लीटर संदिग्ध शराब बरामद हुई। 55 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। जिनमें 15 माफिया जेल भेजे गए। मंडल में शराब बरामदगी में मैनपुरी, गिरफ्तार करने में मथुरा और जेल भेजने में आगरा अव्वल रहा है।

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडयन सी के नेतृत्व में उपआयुक्त जैनेंद्र उपाध्याय आगरा मंडल में शराब माफिया का सफाया करने के लिए ‘ऑपरेशन क्लीन’शुरू किया है। शुक्रवार को जारी मंडलीय रिपोर्ट में सितंबर माह का ब्योरा इसकी गवाही दे रहा है। 
विज्ञापन


आगरा मंडल में मैनपुरी में 332 अड्डों पर छापे में 1729 लीटर शराब और 5780 लीटर अपमिश्रित शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लहन जब्त किया। मथुरा में 556 अड्डों पर छापे में 16 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। 927 लीटर शराब बरामद की। तीन अभियुक्तों को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छापामारी, जेल भेजने और तस्करी के वाहन पकड़ने में आगरा सबसे आगे रहा है। 1 से 30 सितंबर तक जिले में 1036 अड्डों पर जांच की गई। 69 जगह गड़बड़ी मिली। जहां 1172 लीटर शराब और 2500 लीटर अपमिश्रित शराब बनाने का लहन जब्त किया। 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए। जिनमें सात को जेल भेजा गया है। तस्करी में इस्तेमाल होने वाले तीन वाहन भी जब्त हुए हैं। 

छह महीने में 259 मुकदमे, 79 भेजे जेल
अप्रैल से सितंबर तक आगरा में अवैध शराब बिक्री में 259 मुकदमे दर्ज हुए हैं। करीब 28 हजार लीटर शराब जब्त की गई है। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया के मुताबिक 92 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें 79 तस्करों को जेल भेजा गया है। जिले में 27 वाहन सीज किए जा चुके हैं। जिन्हें जेल भेजा है उन्हें सजा दिलाने के लिए पुलिस, प्रशासन व अभियोजन विभाग पैरवी कर रहा है।

राजस्थान की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार 
कागारौल के रिठौरी गांव में प्रवर्तन दल ने मेवाराम पुत्र सदन सिंह के घर से 307 लीटर अवैध शराब बरामद की। जिसमें राजस्थान की 18 पेटी रॉयल क्लासिक, 3 पेटी देशी, एक पेट एट पीएम ब्रांड है। मेवाराम को कागारौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed