{"_id":"59e218b84f1c1b0d698b5b4c","slug":"police-action-after-communal-tension-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजिए रखने वाली जगह को भगवा रंग से पोतने पर तनाव, 11 लोग फंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिए रखने वाली जगह को भगवा रंग से पोतने पर तनाव, 11 लोग फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के घटिया स्थित चारसू दरवाजा में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। एक समुदाय विशेष के चबूतरे पर एक रंग पोत दिया गया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा रंग पोतकर तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस संबंध में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीओ हरीपर्वत को शिकायती पत्र दिया है। शिकायत में कहा कि घटिया स्थित चारसू दरवाजा के एक चबूतरे पर ताजिये रखे जाते हैं। 2015 में भी कुछ लोगों ने शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश की थी।
जबरन एक धार्मिक आयोजन करने का प्रयास किया था। तब पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब फिर से फिजां खराब करने की कोशिश की जा रही है। चबूतरे पर शुक्रवार रात को भगवा रंग पोता गया। शनिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई।

बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने लोगों को शांत किया और लोगों ने खुद ही रंग पुतवा दिया। उधर, एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना हरीपर्वत में अज्ञात के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।