फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Poisonous Liquor News: Poisonous Liquor Sold From Government Contracts Police Arrested Seven Crime News

आगरा जहरीली शराब कांड: सरकारी ठेकों से बेची गई शराब, पुलिस ने ठेका मालिक समेत सात को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 04:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Aug 2021 04:38 PM IST
सार

आगरा जनपद में शराब पीने के बाद 14 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले में शराब के ठेकों की सैंपलिंग कर रही थी।

विज्ञापन
Agra Poisonous Liquor News: Poisonous Liquor Sold From Government Contracts Police Arrested Seven Crime News
आगरा शराब कांड: पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजगंज के गांव नगला देवरी में तीन, डौकी के गांव कौलारा कला में तीन और गांव बरकुला में एक व्यक्ति की जहरीली शराब से मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन ठेका संचालक, एक सेल्समैन, पति-पत्नी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ठेकों से जहरीली शराब की बिक्री की गई थी। पुलिस अभी ठेका संचालक हेमंत और सप्लायर दारा सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि डौकी के गांव कौलारा कला में रामवीर, अनिल, राधेश्याम, गांव बरकुला में गयाप्रसाद, ताजगंज के गांव नगला देवरी में ताराचंद, राम सहाय, चंद्रभान और सुनील की सोमवार और मंगलवार को मौत हुई थीं। इसके बाद शमसाबाद में भी मौतें हुईं। इन मौतों के मामले में थाना ताजगंज में तीन, डौकी में चार और शमसाबाद में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसके बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

 

जहरीली शराब कांड : एडीजी की बड़ी कार्रवाई, तीन थाना-एक चौकी प्रभारी सहित नौ निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन



 

गिरफ्तारी और फरार आरोपी
थाना ताजगंज पुलिस ने देवरी निवासी ठेका संचालक बच्चू सिंह, सेल्समैन कमलेश सिंह और जीवनी मंडी निवासी ठेका संचालक सनुज बंसल को गिरफ्तार किया है। वहीं इरादतनगर के करौधना निवासी सप्लायर दारा सिंह फरार हैं।
थाना डौकी पुलिस ने फतेहाबाद के गांव वरीपुरा निवासी ठेका संचालक रामप्रकाश, सेल्समैन जितेंद्र, कौलारा कला निवासी रामजीलाल और उसकी पत्नी इंद्रा देवी को गिरफ्तार किया है। उधर, कुंडौल निवासी ठेका संचालक हेमंत, इटावा के हरदोई निवासी सेल्समैन रामवीर और डौकी के टिकैतपुरा निवासी सप्लायर गौतम सिंह फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ठेकों से खरीदते हैं गांव के विक्रेता शराब की बोतल 
पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया था कि गांव देवरी में किशनी उर्फ किशन देवी पत्नी पप्पू जहरीली और अपमिश्रित शराब की बिक्री करती है। वह शराब दारा सिंह से खरीदती है। दारा सिंह अपने रिश्तेदार दिगनेर निवासी बच्चू सिंह के गांव फूलपुर स्थित शराब के ठेके से शराब लेकर आता है। किशनी को गांव का ठेका संचालक सनुज बंसल का सेल्समैन कमलेश सिंह भी शराब सप्लाई करता था। सुनील ने किशनी से ही शराब खरीदी थी। ताराचंद के साथ सुनील ने शराब पी थी। दोनों की मौत हो गई थी। किशन देवी उर्फ किशनी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
डौकी के कौलारा कलां निवासी रामवीर, अनिल, राधेश्याम, गांव बरकुला में गयाप्रसाद की मौत हुई थी। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सभी गांव नगला भोला के शराब के ठेके से क्वार्टर खरीदकर लाए थे। गांव में हेमंत और रामप्रकाश के शराब के ठेके हैं। सेल्समैन जितेंद्र सिंह और रामवीर हैं। वो गांव के रामजीलाल, उसकी पत्नी इंद्रा देवी, गौतम सिंह को मिलावटी-जहरीली शराब की बिक्री करते हैं। मुकदमों में ठेका संचालक, सेल्समैन और गांव में शराब बेचने वालों को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed