फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poisoners looted jewelery from teacher's wife

डेंटल क्लीनिक से लौट रही महिला से डेढ लाख के आभूषण और नकदी चुराए

Sat, 24 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Poisoners looted jewelery from teacher's wife
मैनपुरी। डेंटल क्लीनिक से शुक्रवार की शाम टेंपो से घर लौट रही शहर निवासी शिक्षक की पत्नी को जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। शिक्षक की पत्नी से सोने के आभूषण और नकदी लूटने के बाद जहरखुरान उन्हें शहर से 15 किमी दूर बिछवां थाना क्षेत्र में सड़क किनारे डालकर चले गए। रात 11 बजे तक परिजन उनकी तलाश करते रहे। राहगीर की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अचेतावस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोवर्धन निकट भांवत चौराहा निवासी शिक्षक रूपकिशोर सिंह की पत्नी संगीता शुक्रवार की शाम स्टेशन रोड पर एक डेंटल क्लीनिक से अपना दांत दिखाकर लौट रही थीं। दो सौ मीटर की दूरी के लिए वह एक टेंपो में बैठ गईं। जब वे काफी देर तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनका फोन लगाया। फोन न उठने पर परिजन डेंटिस्ट के यहां पहुंचे तो वहां से बताया कि वे काफी देर पहले निकल गई हैं। परिजनों ने उन्हें तलाश किया, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे फर्दपुर में एक राहगीर ने महिला को अचेताअवस्था में पड़े देखा, समीप पड़े बैग में मोबाइल बज रहा था। महिला के साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए राहगीर ने उसका फोने रिसीव किया और परिजनों को बताया कि वे यहां फर्दपुर थाना बिछवां क्षेत्र में अचेतावस्था में पड़ी हुई हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें रात एक बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर संगीता ने बताया कि वह डेंटल क्लीनिक के निकट से टेंपो में सवार हुई थीं। टेम्पो में पीछे की सीट पर एक महिला पहले से बैठी थी, दो युवक बैठे थे। महिला ने उनकी नाक के सामने अपना हाथ किया, इसके बाद उन्हें नहीं पता कि वे भांवत चौराहे के बजाए फर्दपुर कैसे पहुंच गईं। संगीता ने बताया कि उनके पास से तीन सोने की अंगूठीं, एक मंगलसूत्र, कानों के सोने के झाले और नकदी लूट ली गई है। शिक्षक रूपकिशोर का कहना था कि उनके परिजनों के साथ पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती इसलिए वे एफआईआर नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed