फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG supply stopped for six hours Prasad could not be prepared People remained worried on Ram Navami

आगरा: छह घंटे तक पीएनजी सप्लाई ठप, नहीं बन पाया प्रसाद; रामनवमी पर लोग रहे परेशान

Mon, 23 Oct 2023 08:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 08:20 PM IST
सार

नवमी पर दयालबाग, बल्केश्वर, अलबतिया की 25 कॉलोनियों में पीएनजी का आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान रहे। लोगों को सुबह-सुबाह इंडक्शन और एलपीजी सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए दौड़ लगाई पड़ी। 
 

विज्ञापन
PNG supply stopped for six hours Prasad could not be prepared People remained worried on Ram Navami
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामनवमी की सुबह कन्या पूजन के लिए हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद बनाने के लिए शहर की महिलाएं जब किचन में थीं तो एकाएक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बंद हो गई। दयालबाग, बल्केश्वर और अलबतिया क्षेत्र की 25 से ज्यादा कॉलोानियों के हजारों घरों में देवी पूजन के लिए प्रसाद नहीं बन पाया, जिससे महिलाओं को इंडक्शन और पड़ोसियों के घर से एलपीजी सिलिंडर लेना पड़ा, जिससे कन्या पूजन में उन्हें देरी हो गई। सुबह 7:30 से लेकर दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बंद रही। इसके बाद ही कालोनियों में पीएनजी की आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह पीएनजी की आपूर्ति में 1-2 नहीं, बल्कि 6 घंटे तक व्यवधान आया। भोर में उठकर कन्या पूजन के लिए प्रसाद बनाने की तैयारी कर रही महिलाओं को तब परेशानी झेलनी पड़ी, जब किचन में रखा चूल्हा लाइटर से जला ही नहीं। कई बार प्रयास करने पर महिलाओं ने पूछताछ की तो पता चला कि सुबह 7 बजे के बाद से ही आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


दयालबाग के सुदामा बाग, कृष्णा बाग, टैगोर नगर, वीर नगर, राजदीप अपार्टमेंट, विशिष्ट अपार्टमेंट, मोतीबाग, बल्केश्वर क्षेत्र की कॉलोनियों, अलबतिया क्षेत्र की बालाजीपुरम, बालाजी एन्क्लेव, शिव विहार कॉलोनी, जोरावर नगर में पीएनजी की सप्लाई दोपहर तक बंद रही, जिससे न केवल प्रसाद बल्कि कन्या-लांगुरों को भी भोजन कराने में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  किशोर की  हत्या: ट्रैक्टर के हैरो से काटा, फिर खेत में दफनाई लाश और ऊपर से कर दी आलू की फसल की बुवाई


इंडक्शन पर बनाया प्रसाद
सुबह पीएनजी ठप होने के बाद महिलाओं ने जैसे-तैसे प्रसाद बनाने की व्यवस्थाएं जुटाईं। किसी ने इंडक्शन का उपयोग कर हलुआ बनाया तो किसी ने बाजार से ही जलेबी और दही मंगवाकर कन्या-लांगुरों को दिया। दयालबाग निवासी राजश्री ने बताया कि 4 चूल्हों पर एक साथ प्रसाद बना लेते थे, पर इंडक्शन से दोपहर 11 बजे तक प्रसाद बन पाया। उनकी तरह सरला चौधरी ने गैस गीजर के सिलिंडर को निकालकर पुराने चूल्हे का इस्तेमाल किया। 9 दिन तक व्रत रहीं रिचा और राखी इंडक्शन चूल्हे पर 12 बजे तक प्रसाद बनाकर कन्या पूजन कर सकीं। ग्रीन गैस कंपनी को शिकायत के बाद जगह-जगह लगे सेफ्टी वॉल्व री-सेट किए गए, तब आपूर्ति बहाल हुई। ज्यादा मांग के कारण पीएनजी आपूर्ति में बाधा बताई गई है।

सेफ्टी सिस्टम बंद होने से दिक्कत
 ग्रीन गैस लिमिटेड के पीआरओ  विनय भारद्वाज ने बताया कि 'सुबह अचानक मांग बढ़ने के कारण कुछ क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति में व्यवधान आया था, जिसे दोपहर तक ठीक करा लिया गया। सेफ्टी सिस्टम बंद होने से ठप हुई आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई, पर ऐसा अचानक ही हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed