फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of teenager Cut with tractor's harrow then buried Dead body in field and sowed potato crop on top of it

किशोर की  हत्या: ट्रैक्टर के हैरो से काटा, फिर खेत में दफनाई लाश और ऊपर से कर दी आलू की फसल की बुवाई

Mon, 23 Oct 2023 06:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 06:39 PM IST
सार

चार दिन से लापता किशोर की बेरहमी से हत्या की गई। ट्रैक्टर के हैरो से उसे काट दिया। फिर खेत में ही लाश को दफन कर ऊपर से आलू की फसल की बुवाई कर दी। 
 

विज्ञापन
Murder of teenager Cut with tractor's harrow then buried Dead body in field and sowed potato crop on top of it
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला थाना नारखी के गांव सलेमपुर का है। यहां के रहने वाले राजमिस्त्री का बेटा चार दिन पहले लापता हो गया था। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज  कराया था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


खेत में मिली लाश 
राजमिस्त्री विनोद के16 वर्षीय पुत्र कृष्णा का शव रविवार देर रात गांव के ही एक व्यक्ति के आलू के खेत में दफन मिला। 19 अक्तूबर को गांव के सुमित और अमित किशोर खेत में आलू की खोदाई और बुवाई के लिए ले गए थे, तभी से वह गायब था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने किशोर का शव आलू के खेत में दफन करने की बात कबूली। पुलिस हत्या का कारण अभी पता नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

खेत में मजदूरी कर रहा था किशोर 
19 अक्तूबर को कृष्णा गांव सलेमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सुमित और अमित के साथ खेत की जुताई करने के ले गए था। कृष्णा करीब 15 दिनों से उनके खेत की मजूदरी का काम कर रहा था। लेकिन एकाएक 19 अक्तूबर को कृष्णा खेत से घर नहीं पहुंचा। इसके बाद विनोद ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। तीन दिन से कोई भी पता नहीं चलने पर जब रविवार देर शाम को पुलिस ने सुमित पर सख्ती बरती तो उसने बताया कि कृष्णा को ट्रैक्टर के हैरो (खेत जुताई का यंत्र) से काट कर मारा है। इसके बाद किसी को पता नहीं चले इसके लिए उसके शव को आलू के खेत में दफन कर दिया है। यह सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस आरोपी को लेकर खेत में पहुंची। उसकी निशानदेही पर आलू के खेत से किशोर का शव रविवार देर रात बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

आरोपी की कहानी सही या झूठ
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण बताने से बच रहा है। आरोपी का कहना है कि किशोर को 'मैं स्वयं ले गया था। उसकE भाई अमित वहां पर नहीं था। खेत की जुताई करने के दौरान हैरो की चपेट में वह आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत को छिपाने के लिए किशोर को जमीन पर गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। जिससे किसी को पता नहीं चल सके।'
विज्ञापन

शव दफन करने के बाद कर दी आलू की बुवाई
सुमित और अमित ने कृष्णा को हैरो से काट कर हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। शव को दफन करने में भी दोनों भाइयों को करीब तीन से चार घंटे लगे थे। शव को दफन करने के बाद ऊपर से मिट्टी डालकर आलू की बुबाई कर दी, ताकि शव को कोई खोज न सके।

काफी देर तक गुमराह करता रहा आरोपी
रविवार को आरोपी सुमित को पुलिस ने पूछताछ के बहाने से थाने बुलाकर हिरासत में ले लिया था। उसके बाद उससे किशोर के बारे में पूछा तो उसने पुलिस और एसओजी की टीम को भी गुमराह करना शुरू कर दिया। कभी तो फरिहा रामलीला देखने जाने की, तो कभी लालपुर में दूसरे स्थान पर काम करने की कहकर जाने की बात कहने लगा। उसके बाद पुलिस ने कड़ाई की तो वह टूट गया। उसने किशोर का शव अपने ही खेत में दफना देने की बात कही और बताया कि खेत की जुताई करते समय किशोर पीछे बैठा था। वह अचानक गिर गया और हैरो की चपेट में आ गया। डर के कारण बिना किसी को बताए उसका शव दफना दिया।

गैंगस्टर के तहत हो रही कार्रवाई 
एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सलेमपुर में किशोर की हैरो से हत्या करने के बाद शव को दफनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। किशोर के शव का दाह संस्कार कराया गया है। अन्य पहलुओं की जांच सीओ टूंडला को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed